फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha Box Office Collection: विक्रम वेधा की कमाई में भारी गिरावट, 11वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Mon, 10 Oct 2022 09:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Oct 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 11 Hrithik Roshan Saif Ali Khan  movie Earnings
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकाम साबित हुई है। दो बड़े स्टार और दमदार एक्शन के बावजूद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक ठीक प्रदर्शन किया लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई में लगातार ब्रेक लगता चला गया। अब इस फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन भी सामने आए गए हैं। आइए जानते हैं कि दूसरे मंडे को फिल्म ने कितने करोड़ कमाए।


Siddhant Chaturvedi: भरी महफिल सिद्धांत ने खोल दी कैटरीना की पोल, सुनाया शूटिंग के दौरान चीटिंग का ये किस्सा

Vikram Vedha Box Office Collection Day 11 Hrithik Roshan Saif Ali Khan  movie Earnings
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब तक यह फिल्म 70.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। ऋतिक जैसे स्टार की मौजूदगी के बाद भी इस तरह का कलेक्शन वाकई चौंकाने वाले हैं। फिल्म की कमाई की सुस्त रफ्तार से इसके 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के भी आसार कम नजर आ रहे हैं। 
Amitabh Bachchan: बचपन में ऐसे दिखते थे एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन,मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

 

Vikram Vedha Box Office Collection Day 11 Hrithik Roshan Saif Ali Khan  movie Earnings
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म वॉर के बाद ऋतिक रोशन ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स  ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 
Photos Of The Day: साड़ी में शहनाज की दिलकश अदाएं और मौनी की खूबसूरती ने जीता दिल,पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha Box Office Collection Day 11 Hrithik Roshan Saif Ali Khan  movie Earnings
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि लंबे समय बाद विक्रम वेधा से ऋतिक की वापसी फीकी रही है। विक्रम वेधा तमिल भाषा की इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। मूल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। साउथ के साथ यह फिल्म हिंदी दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी। इसका निर्देशन भी पुष्कर और गायत्री ने ही किया था।
Amitabh Bachchan: अभिषेक बच्चन के साथ खास बॉन्डिंग साझा करते हैं बिग बी, जानिए पिता-पुत्र के ये दिलचस्प किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed