'फोन भूत' के ट्रेलर लांच पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने शूटिंग के दौरान का एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा कि कैसे कैटरीना कैफ उन्हें जूनियर समझते हुए, डांट कर चुप करा देती थीं। दरअसल, कटरीना कैफ बहुत ही अच्छी बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। उदयपुर में शूटिंग के दौरान जब भी ब्रेक मिलता था तब, फिल्म के अपने साथी कलाकारों के साथ बैडमिंटन खेलती थीं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि खेल के दौरान कटरीना कैफ बहुत चीटिंग करती थीं।
Siddhant Chaturvedi: भरी महफिल सिद्धांत ने खोल दी कटरीना की पोल, सुनाया शूटिंग के दौरान चीटिंग का ये किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया कि कटरीना कैफ चीटिंग बहुत करती हैं। वह कहते हैं, 'उदयपुर में शूटिंग के दौरान जब खाली समय मिलता था। तब, हम सभी लोग बैडमिंटन खेलते थे। कटरीना कमाल की बैडमिंटन खेलती हैं। कई बार हम लोग एक दो पॉइंट से जीत जाते थे लेकिन, कटरीना मानती ही नहीं थीं। वह हम लोगों को डांट कर चुप करा देती थी और कहती थीं , "तुम लोग जूनियर हो, चुप रहो। जब तक खुद जीत नहीं जाती थीं तब तक बैडमिंटन खेलती रहती थीं, चाहे जितनी भी रात क्यों ना हो जाए?'
Bollywood Gossips: जब राज कपूर की मौत के ख्याल से घबरा गए थे ऋषिकेश मुखर्जी, लिख डाली थी फिल्म ‘आनंद’ की कहानी
सिद्धांत चतुर्वेदी अपने आपको काफी भाग्यशाली मानते हैं कि शुरू से ही उन्हें बड़ी बड़ी फिल्मों में अलग अलग भूमिकाएं निभाने के साथ साथ इस दौर की बड़ी नायिकाओं के साथ काम करने के मौके मिले हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं, 'अगर मुझे एक ही तरह की भूमिकाएं मिलती तो काम करके बोर हो जाता । अगर एक ही तरह का काम करना होता तो मैं सीए बन जाता। फिल्मों में अलग अलग किरदार निभाने से एक अलग तरह की संतुष्टि मिलती है। जो संतुष्टि किसी एक तरह के काम करने में कभी नहीं मिलती।'
Filmy Wrap: करण जौहर ने ट्विटर को कहा अलविदा और फोन भूत का ट्रेलर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
दरअसल सिद्धांत चतुर्वेदी के पिता चार्टेड अकाउंटेंट थे। सिद्धांत भी अपने पिता की तरह चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते थे। सीए आर्टिकलशिप के दौरान उनका मन नहीं लगा और उन्होंने सीए बनने का ख्याल छोड़ दिया। सिद्धांत चतुर्वेदी कहते हैं, 'मैं एक ही तरह का काम करके बोर हो जाता हूं। अभिनय में अलग अलग किरदार निभाने के मौके मिलते हैं। फिल्मों में आने से पहले जब शौकिया तौर पर एक्टिंग करता था। तो, एक्टिंग में बहुत आनंद आता था। तभी मैंने तय कर लिया था कि मुझे एक्टिंग प्रोफेशन में ही करियर बनाना है।'
Godfather Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'गॉडफादर', सोमवार को कमाई घटकर रह गई महज इतनी
Bachchan Back to Beginning: ‘शहंशाह’ की फौलादी जैकेट देखते ही रह गए अभिषेक, अमिताभ की फिल्मों का रोचक सफरनामा