ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर नाकाम होती दिखाई दे रही है। 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह अपना कमाल दिखाने में असफल साबित हुई। साउथ की रीमेक इस फिल्म को लेकर दर्शकों में रिलीज से पहले जिनता क्रेज देखने को मिल रहा था, वह बाद में एकदम सुस्त पड़ गया। वहीं, अब फिल्म के सातवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन...
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई ‘विक्रम वेधा’, सातवें दिन कमाए महज इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिंदी रीमेक 'विक्रम वेधा' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 10.58 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला और 12.51 करोड़ की कमाई हुई। इसके बाद रविवार तक फिल्म फिर भी ठीक प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन सोमवार के बाद से ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। पहले वीकएंड पर फिल्म 50 करोड़ रुपये कमाने में भी नाकाम साबित हुई थी।
Adipurush: टीजर पर विवाद के बीच प्रभास के फैंस ने संभाला मोर्चा, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे ये दो हैशटैग
वहीं, बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली थी और 7.21 करोड़ का कलेक्शन हुआ। लेकिन अब शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को यानी सातवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सातवें दिन फिल्म ने महज तीन करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' अब तक का 58.31 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। वहीं, फिल्म को करीब 175 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
RRR For Oscar 2023: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई 'आरआरआर', निर्माताओं ने 14 स्वतंत्र श्रेणियों में किया नामांकन
बता दें कि 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साउथ की यह फिल्म भी पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। हालांकि हिंदी रीमेक को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। ऐसे में फिल्म के कदम फ्लॉप की ओर बढ़ रहे हैं।
Case To Banta Hai: पिता का मजाक उड़ाए जाने पर भड़के अभिषेक बच्चन, इज्जत देने की नसीहत देकर बीच में ही छोड़ा शो