{"_id":"67ed87954db4753e8e0e93bd","slug":"vikrant-massey-birthday-know-unknown-facts-about-actor-career-struggles-net-worth-tv-shows-films-12th-fail-2025-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Massey: '12वीं फेल' के बाद कई किरदारों से निखरे विक्रांत, टॉप एक्टर बनने के बावजूद रहा इस बात का मलाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Massey: '12वीं फेल' के बाद कई किरदारों से निखरे विक्रांत, टॉप एक्टर बनने के बावजूद रहा इस बात का मलाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 03 Apr 2025 08:58 AM IST
सार
Vikrant Massey Birthday: विक्रांत मैसी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। विक्रांत ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर काफी संघर्षों के साथ तय किया है। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें..
विज्ञापन
1 of 7
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्रांत मैसी आज, 3 अप्रैल 2025 को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज वो बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं, जिनकी एक्टिंग की सादगी और गहराई हर किसी को प्रभावित करती है, लेकिन ये मुकाम उन्हें आसानी से नहीं मिला। विक्रांत की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जिसने अपने सपनों को सच करने के लिए कदम-दर-कदम संघर्ष किया और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई। टीवी के छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक का उनका सफर प्रेरणादायक है। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...
2 of 7
विक्रांत मैसी
- फोटो : अमर उजाला
विक्रांत का टीवी करियर का सफर
विक्रांत मैसी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। एक आउटसाइडर के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की। अभिनय की दुनिया में कदम रखने का पहला मौका साल 2007 में टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' में मिला, लेकिन उन्हें असली पहचान दी 'बाबा ऐसा वर ढूंढो' और 'बालिका वधू' जैसे शोज ने। 'बाबा ऐसा वर ढूंढो' में भरत साहनी के किरदार और 'बालिका वधू' में श्याम के रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। 'कुबूल है' और 'ये है आशिकी' जैसे शोज में भी उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। टीवी पर सालों तक मेहनत करने के बाद विक्रांत ने बड़े पर्दे का रुख किया।
3 of 7
विक्रांत मैसी
- फोटो : एक्स
ऐसे मिला पहला ब्रेक
विक्रांत को उनका पहला एक्टिंग ब्रेक एक अनोखे तरीके से मिला। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि साल 2004 में वो एक टॉयलेट के बाहर खड़े थे, तभी एक महिला ने उनसे पूछा कि क्या वो एक्टिंग करना चाहेंगे। ये ऑफर उनके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं था। उन्हें हर एपिसोड के 6000 रुपये देने की बात हुई और बस यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। ये छोटा सा मौका उनके लिए बड़े सपनों की सीढ़ी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लुटेरा
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
बॉलीवुड में पहला कदम और संघर्ष
2013 में विक्रांत ने फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी एक्टिंग ने इंडस्ट्री का ध्यान खींचा। इसके बाद 'दिल धड़कने दो' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सहायक किरदारों में नजर आए। असली ब्रेक उन्हें 2017 में मिला, जब कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म 'ए डेथ इन द गंज' में वो लीड रोल में दिखे। अब तक विक्रांत कई फिल्में कर चुके थे, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें खास पहचान नहीं मिली थी।
विज्ञापन
5 of 7
12वीं फेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
'12वीं फेल' ने बदल दी किस्मत
विक्रांत का करियर तब चमका, जब 2023 में उनकी फिल्म '12वीं फेल' रिलीज हुई। विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया। उनकी सादगी और मेहनत से भरी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद 'सेक्टर 36' और 'द साबरमती रिपोर्ट'' जैसी फिल्मों ने उन्हें ओटीटी और सिनेमाघरों में एक भरोसेमंद सितारे के तौर पर स्थापित किया।
Salman Khan: संवाद बनेगा हकीकत, पीएम सीएम का तो पता नहीं, लेकिन इतनी पॉपुलरिटी तो है कि एमपी एमएलए बन सकता हूं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।