फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiccha Sudeep: बड़ी फिल्मी है किच्चा सुदीप की लव स्टोरी, शादी के बाद होने वाला था तलाक लेकिन...

Thu, 28 Jul 2022 03:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Jul 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Rona Actor Kiccha Sudeep Love Life Marriage Divorce Petition know about everything
किच्चा सुदीप-प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप इन दिनों फिल्म 'विक्रम रोणा' की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म आज ही रिलीज हुई है। लोगों को इस एडवेंचर फैंटसी फिल्म लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की रिलीज के बीच आज हम किच्चा सुदीप की पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जो शायद ही किसी को पहले पता हो। दरअसल, सुदीप की लव लाइफ किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है। पहले प्यार...फिर शादी और फिर तलाक की अर्जी और फिर एक ऐसा रोमांचक मोड़ जिससे दोनों की जिंदगी बदल गई। आइए डिटेल में जानते हैं ये कहानी।

Vikrant Rona Actor Kiccha Sudeep Love Life Marriage Divorce Petition know about everything
किच्चा सुदीप-प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे हुई प्यार की शुरूआत

किच्चा और प्रिया राधाकृष्णा की मुलाकात पहली बार बेंगलुरु में मुलाकात हुई। प्रिया एयरलाइन कंपनी और बैंक में काम कर चुकी थीं। करीब एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है। शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इस रिश्ते में दरार आने लगी और बात इस हद तक आगे बढ़ गई कि कपल ने अपनी राहें जुदा करने का फैसला कर लिया। लेकिन दोनों की कहानी यहीं खत्म हुईं। इसमें ट्वीट आना अभी बाकी था।

Vikrant Rona Actor Kiccha Sudeep Love Life Marriage Divorce Petition know about everything
किच्चा सुदीप-प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं किच्चा और प्रिया

बता दें कि तलाक की अर्जी दाखिल करने से पहले ही दोनों अलग रहने लगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह जोड़ा करीब चार साल से अलग रह रहा था लेकिन अपनी बेटी की वजह से दोनों को साथ आना पड़ता था। जब भी वे साथ आते तो अपनी बेटी को जरा भी एहसास नहीं होने देते कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि तलाक की अर्जी के बाद दोनों ने अपनी बेटी के लिए इस रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और दोनों आज खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikrant Rona Actor Kiccha Sudeep Love Life Marriage Divorce Petition know about everything
'विक्रांत रोणा' - फोटो : सोशल मीडिया
कई हिंदी फिल्मों में आ चुके हैं नजर

कन्नड़ फिल्मों के अलावा किच्चा कई हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म के अलावा वह रण, रक्तचरित्र 2 और फूंक 2 जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed