{"_id":"62cc236a0106c87ae96026cd","slug":"vinay-pathak-birthday-lesser-known-facts-about-khosla-ka-ghosla-actor-vinay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vinay Pathak Birthday: विनय पाठक ने एमबीए छोड़ ड्रामा स्कूल में लिया था दाखिला, पिता से नहीं हुई थी छह महीने बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vinay Pathak Birthday: विनय पाठक ने एमबीए छोड़ ड्रामा स्कूल में लिया था दाखिला, पिता से नहीं हुई थी छह महीने बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विनय पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक आला दर्जे के कलाकार, बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट और टीवी प्रेजेंटर तक के रूप में काम कर चुके अभिनेता विनय पाठक में सिनेमा कूट-कूट कर भरा है। वह एक ऐसे मंझे हुए कलाकार हैं जो टीवी से लेकर फिल्मों और वेब सीरीज तक में हर तरह के किरदार में छाप छोड़ते हैं। उनकी सधी हुई अदाकारी और बेजोड़ हास्य कलाकारी का सिनेमा में कोई सानी नहीं है। अगर आपने फिल्म 'खोसला का घोसला' देखी होगी तो इसमें एजेंट आसिफ इकबाल का किरदार ने आपके दिलों-दिमाग में एक अलग छाप जरूर छोड़ी होगी। सिनेमा में 20 सालों से भी लंबा वक्त गुजार चुके विनय पाठक 12 जुलाई यानी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनके जीवन और करियर से जुड़ी खास बातें।
2 of 4
Vinay Pathak
अभिनेता विनय पाठक ने भी अपने करियर में संघर्ष किया है। अभिनेता विनय पाठक ने लंबे समय तक काम किया लेकिन उनको सही मायनों में पहचान फिल्म खोसला का घोसला से मिली थी, लेकिन विनय पाठक...सड़कों पर सोकर रात गुजारना और पाव भाजी खाकर गुजारा करना जैसी बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। एक बार उन्होंने मीडिया बातचीत के दौरान कहा था कि कई बार बॉलीवुड के संघर्ष को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जाता है...उनका कहना था कि अपने करियर के लिए संघर्ष तो हर इंसान को करना पड़ता है।
3 of 4
विनय पाठक
- फोटो : social media
एमबीए छोड़ लिया ड्रामा स्कूल में दाखिला
12 जुलाई 1968 में धनबाद झारखंड में जन्में अभिनेता विनय पाठक भोजपुर में पले बढ़े हैं। अभिनय की तरफ रुख करने से पहले विनय पाठक एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे, उसे बीच में छोड़कर उन्होंने ड्रामा में प्रवेश ले लिया था और ये बात जब उन्होंने अपने पिता जी को बताई तो तकरीबन छह महीनों तक उनके बीच बात नहीं हुई। हालांकि बाद में उनके पिता मान गए और उनके व परिवार के सपोर्ट से विनय पाठक आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विनय पाठक
- फोटो : social media
अभिनेता विनय पाठक वैसे तो हर तरह के किरदार में जान डाल देते हैं, लेकिन ज्यादातर उन्हें जबरदस्त कॉमेडी के लिए पहचाना जाता है। विनय पाठक की शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहद सरल तरीके से कहे गए मुश्किल संवाद दर्शकों को सीट से बंधे रहने के लिए मजबूर कर देते हैं। विनय पाठक अब तक 100 एक फिल्मों में छोटे-मोटे से लेकर बड़े किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा वह बतौर फिल्म निर्माता फिल्म का निर्माण भी कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।