{"_id":"62cce48916e26b55434cd081","slug":"rocketry-the-nambi-effect-box-collection-day-11-madhavan-s-film-earned-2-crores-rupees-on-its-third-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rocketry Box Collection Day 11: सोमवार को भी आगे रही माधवन की फिल्म, 11वें दिन हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rocketry Box Collection Day 11: सोमवार को भी आगे रही माधवन की फिल्म, 11वें दिन हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:37 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर इन दिन कई फिल्में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इन फिल्मों में से कुछ जहां दर्शकों को पसंद आ रही हैं तो वहीं कुछ फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं पाई।
विज्ञापन
1 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इन दिन कई फिल्में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इन फिल्मों में से कुछ जहां दर्शकों को पसंद आ रही हैं तो वहीं कुछ फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं पाई। इन्हीं फिल्मों में से एक है बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्रीःद नंबी इफेक्ट। यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों और कई कलाकारों को भी काफी पसंद आ रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच सोमवार को हुई फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं 11वें दिन कैसा रहा माधवन की फिल्म का हाल-
2 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा कि फिल्म के शोज की संख्या में भी इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी 10 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर सकती है। वहीं, इसी बीच फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है। सामने आए फिल्म के दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने बीते दिन दो करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने 10 दिन में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
3 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ही कर रहे हैं। नांबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। बात करें फिल्म की तो 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। फिल्म में माधवन नांबी नारायण के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस सिमरन उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तमिल सिनेमा से हिंदी फिल्मों में आए अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ तमिल के अलावा हिंदी और मलयालम में भी रिलीज की गई है। इस फिल्म के जरिए माधवन ने छह साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले माधवन की सोलो लीड वाली पिछली फिल्म जो हिंदी में रिलीज हुई थी वह साल 2016 में आई फिल्म ‘साला खड़ूस’ थी। इसके बाद वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जीरो’ में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए। फिल्म ‘साला खड़ूस’ के बाद रिलीज हुई उनकी तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ सुपरहिट रही। वहीं अब इसके हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।