सब्सक्राइब करें

Sulakshana Pandit Birthday: सुलक्षणा पंडित ने एक्टिंग के साथ गायिकी में भी दिखाया जलवा, लता जी के साथ लगाए थे सुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Jul 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sulakshana Pandit Birthday: actress sung many songs in her career know unknown facts about her life
सुलक्षणा पंडित-लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का आज जन्मदिन है। वही सुलक्षणा पंडित जिनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में रहे। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने में भी कामयाब रहीं। मगर, इतनी खूबियों के बावजूद भी वह आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इसकी वजह है सिर्फ मोहब्बत...। जी हां, 70 और 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका रहीं, सुलक्षणा पंडित अपनी अधूरी मोहब्बत के बाद इस कदर टूट गईं कि उन्हें अब अपनी ही सुध नहीं। आइए जानते हैं इस प्रतिभाशाली अदाकारा के बारे में...

Trending Videos
Sulakshana Pandit Birthday: actress sung many songs in her career know unknown facts about her life
सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

नौ साल की उम्र में शुरू की सिंगिंग
सुलक्षणा का जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मशहूर संगीत घराने में प्रताप नारायण पंडित के घर में हुआ था। संगीत एक तरह से सुलक्षणा को परिवार से मिला था। उन्होंने नौ साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा पंडित ने सबसे पहले लता मंगेशकर के साथ गाया था। यह गाना था वर्ष 1967 में आई फिल्म 'तकदीर' का 'सात समंदर पार से, गुड़ियों से बाजार से...'। इसके बाद अभिनेत्री ने हेमंत कुमार, किशोर कुमार जैसे म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी दिग्गजों के साथ काम किया। उस समय लगभग हर नामी संगीतकार के निर्देशन में सुलक्षणा ने बड़े सिंगर के साथ डुएट गाए हैं। साल 1975 में आई फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए सुलक्षणा को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। आखिरी बार उनकी आवाज सलमान खान-मनीषा कोइराला स्टारर खामोशी द म्यूजिकल में सुनाई दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sulakshana Pandit Birthday: actress sung many songs in her career know unknown facts about her life
सुलक्षणा पंडित

सुपरस्टार्स के साथ किया काम
पहली फिल्म के लिए गायिकी करते हुए ही सुलक्षणा को एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। 1975 में उन्होंने फिल्म 'उलझन' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर संजीव कुमार थे। इस फिल्म के बाद सुलक्षणा पंडित ने करीब 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ सुपरहिट भी रही थीं। सुलक्षणा का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो, मगर उन्होंने संजीव कुमार के अलावा ऋषि कपूर, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, जितेंद्र, राज बब्बर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था।

Sulakshana Pandit Birthday: actress sung many songs in her career know unknown facts about her life
संजीव कुमार-सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

संजीव कुमार से हुआ इश्क
सुलक्षणा पंडित को सुपरस्टार अभिनेता संजीव कुमार से प्यार हो गया था। उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज किया, लेकिन उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। संजीव के शादी करने से मना करने बाद सुलक्षणा को गहरा सदमा लगा और वह अवसाद में चली गईं, क्योंकि संजीव कुमार उस समय हेमा मालिनी को चाहते थे, लेकिन हेमा उनसे प्यार नहीं करती थीं। संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई। उन्होंने फिल्में छोड़ दीं और बाहरी दुनिया से भी नाता तोड़ लिया। वह अपनी मां के साथ मुंबई में ही एक फ्लैट में रहने लगीं। लेकिन मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। धीरे-धीरे सुलक्षणा पंडित डिप्रेशन में चली गईं। 

विज्ञापन
Sulakshana Pandit Birthday: actress sung many songs in her career know unknown facts about her life
संजीव कुमार-सुलक्षणा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं सह पाईं अधूरे प्यार का सदमा
संजीव कुमार के धोखे से सुलक्षणा इतना टूट गईं थीं कि उन्होंने खुद को मारने की कोशिश भी की थी। इसका खुलासा सुलक्षणा ने 1999 में दिए एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, 'संजीव जी के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं। हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं। मैंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और पूरे दिन मैं सिर्फ अच्छी फिल्में देखती हूं, गाने सुनती हूं ताकि मैं जिंदगी और इस दुनिया का सामना कर पाऊं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed