फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रजनीकांत की 'पेट्टा' के बाद एक और फिल्म ऑनलाइन Leak, फिल्ममेकर्स को करोड़ों का नुकसान

Fri, 11 Jan 2019 06:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Jan 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
vinaya vidheya rama leaked online after rajinikanth petta
Vinaya Vidheya Rama - फोटो : you tube

बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक के बाद एक कई फिल्मों के लीक होने की खबरें लगातार आ रही हैं। पाइरेसी की वजह से फिल्ममेकर्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है लेकिन इस पर रोक लगती नहीं दिख रही है। पहले रजनीकांत की पेट्टा और अजीत की विश्वासम वेबसाइट पर लीक कर दी गई। अब एक और फिल्म के लीक होने की खबर है।

vinaya vidheya rama leaked online after rajinikanth petta
ram charan - फोटो : you tube

तेलुगू स्टार राम चरण की हालिया रिलीज विनय विद्या रामा को पाइरेसी के लिए मशहूर एक वेबसाइट पर लीक कर दी गई। फिल्म की रिलीज से पहले कई तरह की चेतावनी भी दी गई लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा। ऑनलाइन लीक होने से निश्चित रूप से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आएगी। बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 2.0 की रिलीज के वक्त कोर्ट नेे 12 हजार वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश दिए लेकिन इससे पाइरेसी के बिजनेस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

vinaya vidheya rama leaked online after rajinikanth petta
vinaya vidheya rama - फोटो : you tube

फिल्म 2.0 के बाद थलाइवा के फैंस पेट्टा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच रजनीकांत और उनके फैंस के लिए बुरी खबर आई। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक,  गुरुवार को तमिल में रिलीज हुई और शुक्रवार को हिन्दी में रिलीज हुई पेट्टा ऑनलाइन लीक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vinaya vidheya rama leaked online after rajinikanth petta
petta - फोटो : instagram

गुरुवार को जैसे ही पेट्टा रिलीज हुई उसके कुछ घंटे बाद पेट्टा का एचडी प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध बताया जाने लगा। पेट्टा से पहले रजनीकांत की पिछली फिल्म 2.0 भी रिलीज के बाद ही लीक हो गई थी। फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए कई उपाय किए गए लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
vinaya vidheya rama leaked online after rajinikanth petta
petta - फोटो : instagram

पिछले महीने रिलीज हुई कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ भी लीक हुई थी। इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में ऑनलाइन लीक हुई हैं। लीक होने की वजह से इन फिल्मों को काफी खामियाजा भी भुगतना पड़ा। बात करें पेट्टा की तो यह 2800 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सिमरन, मालविका मोहनन, मेघा आकाश, बॉबी सिम्हा और तृषा जैसे कई बड़े स्टार्स भी हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed