{"_id":"6740e4298640a2004c0ac3ac","slug":"vinta-nanda-slams-imtiaz-ali-for-claiming-women-are-safe-in-hindi-cinema-at-iffi-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Imtiaz Ali: विंता नंदा ने की इम्तियाज की खूब आलोचना, कहा-'कौन मानता है कि कोई कास्टिंग काउच नहीं है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Imtiaz Ali: विंता नंदा ने की इम्तियाज की खूब आलोचना, कहा-'कौन मानता है कि कोई कास्टिंग काउच नहीं है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:38 AM IST
सार
हाल ही में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इम्तियाज अली ने महिलाओं से जुड़ा एक बयान दिया। जिसके बाद से उनकी काफी अलोचना हो रही है। फिल्म निर्माता-लेखिका विंता नंदा ने भी अब इम्तियाज को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खरी- खोटी सुनाई है।
विज्ञापन
1 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इम्तियाज अली ने 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कहा कि भारतीय सिनेमा में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस बयान के बाद से वह बॉलीवुड से जुड़ी कई महिलाओं के निशाने पर आ गए हैं। इम्तियाज की बात फिल्म निर्माता-लेखिका विंता नंदा को भी पसंद नहीं आईं। वह इम्तियाज से काफी नाराज हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इम्तियाज को आड़े हाथों लिया। क्या कहा विंता ने इम्तियाज के बारे में जानिए।
2 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial
क्या है पूरा मामला
इम्तियाज ने गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिंदी सिनेमा में महिलाओं के लिए फिल्म सेट को सुरक्षित बनाने के बारे में बात की। इस सत्र में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और वाणी त्रिपाठी भी थीं। इस मंच पर इम्तियाज ने अपनी फिल्म 'हाईवे' और 'जब वी मेट' के सेट पर आलिया भट्ट और करीना कपूर से जुड़ी दो घटनाओं को याद किया। उन्होंने दावा किया कि हिंदी सिनेमा में महिलाएं सुरक्षित थीं और हैं।
विंता ने दिखाया आईना
इम्तियाज के इस बयान के बाद हिंदी सिनेमा से जुड़े कई लोगों ने उनका विरोध किया और कहा कि इम्तियाज की बात पूरी तरह से सच नहीं है। इस बीच फिल्म निर्माता-लेखिका विंता नंदा ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट इम्तियाज को संबोधित करते हुए लिखी। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे मंच पर महिलाओं के मुद्दों के बारे में इम्तियाज को बात करने का अधिकार किसने दिया। वह आगे लिखती हैं कि कौन मानता है कि मनोरंजन उद्योग में कोई कास्टिंग काउच नहीं है और यहां महिलाएं सुरक्षित हैं, अपने हाथ उठाएं। इसके अलावा भी उन्होंने कई सारे बातें इम्तियाज को कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'जब वी मेट'
- फोटो : इंस्टाग्राम-@imtiazaliofficial
इम्तियाज की फिल्मों में होती हैं सशक्त नायिकाएं
इम्तियाज अली का जरूर इस समय विरोध हो रहा है कि लेकिन उनके बारे में उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों की राय हमेशा से अच्छी रही है। सभी अभिनेत्रियां उनकी बहुत रेस्पेक्ट करती हैं। हर नई अभिनेत्री उनके साथ फिल्म में काम करना चाहती है। इसका कारण यह है कि इम्तियाज की फिल्मों में नायिकाओं के किरदार बहुत ही सशक्त होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'तमाशा'
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
जिंदगी का सबक देती हैं फिल्में
इम्तियाज की फिल्मों में हीरोइन के रोल काफी सशक्त होते हैं। साथ ही उनकी फिल्में जिंदगी जीने का सबक भी देती हैं। 'जब वी मेट' हो या 'तमाशा' सभी फिल्मों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उन फिल्मों से काफी कुछ सीखा भी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।