{"_id":"5d709e558ebc3e013371b2a7","slug":"viral-video-of-shah-rukh-khan-daughter-suhana-khan-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं शाहरुख की बेटी, सुहाना का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नए दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं शाहरुख की बेटी, सुहाना का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की बेटी सुहाना खान की भी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में सुहाना का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वो खिलखिलाती नजर आ रही थीं। अब नए दोस्तों के साथ मस्ती करके हुए उनका एक वीडियो सामने आया है।
दरअसल शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। ऐसे में वहां पर सुहाना ने नए दोस्त बनाए हैं। नए वीडियो में सुहाना के साथ उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। जिनके साथ वो हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं।
बता दें कि हाल ही में सुहाना का कॉलेज का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सुहाना ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । बता दें कि 28 जून को सुहाना ग्रेजुएट हुई थीं । सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सुहाना को ग्रेजुएट होने के बाद पार्टी करते भी देखा गया था। शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी थी ।
शाहरुख खान ने सुहाना के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- 'भले ही स्कूल खत्म हो गया है लेकिन जिंदगी में पढ़ाई कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए।' सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में गौरी खान भी पहुंची थीं। इस सेरेमनी में सुहाना खान को रसेल कप से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटी सुहाना भी एक्टिंग में ही अपना नाम बनाना चाहती हैं। इस बात की जानकारी शाहरुख ने एक इंटरव्यू में दी थी। वहीं शाहरुख के फैंस भी सुहाना को ऑनस्क्रीन देखने के लिए काफी उत्साहित हैं । सुहाना ने एक शॉर्ट फिल्म शूट की है । जिसका नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।