{"_id":"5cc8ecfebdec2207334c24b2","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-childhood-friends-before-marriage-said-her-grandmother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन से था अनुष्का-विराट में प्यार, लेकिन कोहली ने सालों तक छुपाकर रखी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन से था अनुष्का-विराट में प्यार, लेकिन कोहली ने सालों तक छुपाकर रखी दिल की बात
Wed, 01 May 2019 06:19 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 01 May 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। खबर है कि अनुष्का पति विराट कोहली के साथ एकांत में अपना जन्मदिन मनाएंगी। अनुष्का शर्मा ने अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से मनाने का फैसला किया है। वह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको विराट और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Virat Kohli Anushka Sharma
- फोटो : Instagram
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही फैंस को मालूम हो। उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि, 'अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।
virat anushka
- फोटो : file photo
हालांकि, इस बात से वे नाराज भी है कि किसी ने उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।' अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohlii, anushka sharma
- फोटो : instagram
विराट से रिश्ते के सवाल पर उर्मिला बोलीं, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था। तब विराट कई बार कर्णेश के साथ घर आया करता था।
विज्ञापन
विराट-अनुष्का
- फोटो : file photo
उर्मिला के मुताबिक कई बार वह जब बच्चों से मिलने बेंगलुरु जाती थीं, तो विराट से मुलाकात होती थी। कहा- ‘विराट बड़ा अच्छा बच्चा है। बड़ों का बहुत सम्मान करता है।' उर्मिला कहती हैं कि परिवार विराट को बचपन से जानता और फैमिली मेंबर की तरह मानता है। याद हो कि दिसंबर 2017 में दुनिया से छिपकर इस सेलिब्रिटी कपल ने इटली में जाकर शादी रचाई थी।