इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की खूब चर्चा हो रही है। विरुष्का परिवार के साथ इटली पहुंच चुके हैं। प्राइवेट सेरेमनी में ये शादी होगी। शादी में बॉलीवुड से आमिर खान और शाहरुख खान के पहुंचने की भी उम्मीद है। हाल ही में दोनों की शादी को लेकर ताजा अपडेट्स आए हैं।
विराट-अनुष्का के फैंस को झटका, अब 12 दिसंबर को नहीं होगी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का और विराट की शादी 12 दिसंबर को होने की चर्चा थी। लेकिन अब खबर है कि शादी 12 को नहीं बल्कि 15 दिसंबर को होगी। ये इशारा फैमिली पंडित की ओर से मिला है। खबरों के मुताबिक, शर्मा परिवार के पंडित 12 नहीं बल्कि 15 दिसंबर को इटली से वापस लौटेंगे।
पढ़ें- पीरियड्स पर सोनम कपूर की तीखी बात, कहा- 'बचपन में दादी ऐसा बोलती थीं'
इससे ये अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि शादी 15 दिसंबर को होगी। इस रॉयल शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। पहले खबर थी कि शादी मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में होगी। लेकिन अब पता चला है कि टस्कनी स्थित एक रिजॉर्ट के हेरिटेज प्रॉपर्टी में शादी हो सकती है।
पढ़ें- B'Day Spl: दिलीप कुमार की हरकत से परेशान होकर सेट से भागी थी ये हीरोइन, उम्र भर रहा पछतावा
इस रिजॉर्ट को विरुष्का की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। जबरदस्त सिक्योरिटी के साथ मेहमानों की एंट्री होगी। सुनने में ये भी आ रहा है कि शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। दिन में शादी और रात में पार्टी का इंतजाम होगा। वेन्यू की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्राफेशनल भांगड़ा डांसर्स नजर आए हैं।
वहीं रिसेप्शन की तारीख भी फिक्स हो गई है। पहले रिसेप्शन की तारीख 21 बताई जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरुष्का की शादी पिछले 3-4 महीने में ही तय हुई है। शादी बहुत सादगी से होगी।