विराट और अनुष्का की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। वहीं विराट भी एक राजकुमार की तरह आए और अपनी प्रिसेंस को ब्याह कर ले गए।
विराट-अनुष्का की शादी में एक मेहमान का खर्च था 1 करोड़, पूरी शादी का खर्च सुन दिमाग हिल जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया। तस्वीरों और वीडियो से साफ पता चल रहा है कि शादी पर कितना खर्च किया गया होगा। इसलिए हम आपको विरुष्का की शादी का बजट बताने जा रहे हैं।
[PICS]: @imVkohli & @AnushkaSharma During Mehendi Ceremony! 😍 #VirushkaKiShadi pic.twitter.com/xTFFkobpCt
इस शादी को एक खास शख्स ने भव्य बना दिया। इस शख्स का बॉलीवुड से पुराना कनेक्शन है। इनका नाम है बंटी सचदेव। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। शादी की कुछ तस्वीरों में बंटी नजर भी आ रहे हैं।
[PICS]: @imVkohli & @AnushkaSharma With Their Family Members! ❤️ #VirushkaKiShadi pic.twitter.com/5tcOnhjVuV
बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10 साल से साथ हैं। कहा तो यह भी जाता है कि विराट की ब्रांड वैल्यू आसमान की ऊंचाई तक पहुंचाने में भी बंटी का ही दिमाग है।
[VIDEO]: @imVkohli & @AnushkaSharma During Mehendi Ceremony! #VirushkaKiShadi pic.twitter.com/gNV9KEqzge
— Virat Kohli Fan Club (@TeamVirat) December 12, 2017
बंटी के अलावा लखनऊ की रहने वाली फेमस वेडिंग प्लानर देविका का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है। इन्हीं दोनों के प्रयास से ये साल की सबसे बड़ी शादी बन गई। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है।