सब्सक्राइब करें

Virat-Anushka: पापा संग पूल टाइम का मजा लेती दिखीं अनुष्का-विराट की बेटी वामिका, फैंस बोले- राजा और राजकुमारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika Enjoyed Pool Time With Father Cricketer Shared Photo On Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के जाने माने कपल हैं। कपल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों अक्सर ही अपने लुक, फिल्म, क्रिकेट और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, हाल ही में आईपीएल 2023 का खेल शुरू हुआ है, जिसको लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों बेंगलुरु पहुंचे हुए हैं। इसी बीच विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम बेटी वामिका के साथ तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीरों को अनुष्का ने क्लिक किया है। 

Trending Videos
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika Enjoyed Pool Time With Father Cricketer Shared Photo On Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media

बेटी संग विराट ने साझा की तस्वीर
विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका के साथ तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीरों को साझा करते हुए  विराट ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाया है। विराट अपनी नन्ही परी वामिका के साथ पूल सेशन का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि कई वर्षों तक अनुष्का को डेट करने के बाद विराट ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद 2021 में अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika Enjoyed Pool Time With Father Cricketer Shared Photo On Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media

यूजर्स ने विराट वामिका को बताया- राजा और राजकुमारी
विराट के तस्वीर साझा करने के बाद उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- राजा और राजकुमारी। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि इस वक्त वामिका को पता नहीं है कि उसके पिता वर्ल्ड के सबसे बेस्ट बैट्समैन हैं। एक और यूजर ने लिखा बहुत प्यारी। आपको बता दें कि कपल की बेटी वामिका हाल ही में 11 जनवरी को दो साल की हो गई हैं। उस दौरान क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर साझा की थी और लिखा था- मेरी धड़कन। 

Salman Khan: सलमान खान को सता रहा KKBKKJ के फ्लॉप होने का डर, कहा- अगर पिक्चर नहीं चली तो...

Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika Enjoyed Pool Time With Father Cricketer Shared Photo On Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media

अनुष्का को लेकर विराट ने की थी बात
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी जोड़ी में से एक हैं। कपल ने साल 2021 में बेटी का स्वागत किया था, जिसको लेकर हाल ही में विराट ने इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह से वे और अनुष्का कोविड 19 से निपटे थे और कैसे अभिनेत्री ने बहुत सारे त्याग किए थे। 

Disco Dancer The Musical: रंगमंच पर गूंजेगा आई एम ए डिस्को डांसर, बप्पी दा की याद में बना दिलचस्प म्यूजिकल शो

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Daughter Vamika Enjoyed Pool Time With Father Cricketer Shared Photo On Instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : social media

अनुष्का ने किए कई त्याग
विराट ने बताया कि पिछले दो वर्षों में जिस तरह से चीजें हुई हैं, हमारे पास हमारा बच्चा है और एक मां के रूप में उसने जो बलिदान दिए हैं, वह बड़े पैमाने पर हैं। उसे देखकर मुझे एहसास हुआ कि मेरी जो भी समस्याएं थीं, वह कुछ भी नहीं थीं। जहां एक अपेक्षाएं हैं, जब तक आपका परिवार आपसे प्यार करता है कि आप कौन है, आप ज्यादा उम्मीद नहीं करते हैं, क्योंकि यह बुनियादी जरूरत है। 

Juhi Chawla: ड्रग केस से आर्यन खान को बचाने में जूही चावला ने निभाई थी अहम भूमिका, अब जाकर राज से हटाया पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed