{"_id":"5b04db6a4f1c1b5c798b5ca0","slug":"virat-kohli-does-not-want-his-house-once-he-and-anushka-sharma-become-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैरेंट्स बनने से पहले विराट ने कही ऐसी बात, सुनकर परेशान हो सकती हैं अनुष्का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पैरेंट्स बनने से पहले विराट ने कही ऐसी बात, सुनकर परेशान हो सकती हैं अनुष्का
Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli and anushka sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे। शादी और हनीमून की छुट्टियों के बाद जहां अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'सुई धागा' और 'जीरो' की शूटिंग शुरू कर दी वहीं विराट कोहली आईपीएल में बिजी हो गए हालांकि अब उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो गई है।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
शादी के बाद विराट की जिंदगी में काफी बदलाव आए हैं। आईपीएल के दौरान ESPN को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का के बारे में कई बातें कहीं जो अब तक लोगों ने नहीं सुनी होगी।
3 of 5
ANUSHKA SHARMA
अगर आपको याद हो करियर के शुरुआत में विराट कोहली काफी एग्रेसिव हुआ करते थे। विराट कोहली ने खुद इंटरव्यू में ये माना है। उन्होंने कहा कि 'पिछले कुछ सालों में मैंने अनुष्का के साथ बहुत सारी चीजों को महसूस किया। जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। वो बहुत ही धार्मिक हैं और मुझमें काफी पॉजिटिव बदलाव लाए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अपने करियर के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा, 'मुझे पता है ये हमेशा ऐसा नहीं रहेगा। एक दिन ये भी खत्म होगा। मेरी भी अपनी जिंदगी है। अपना परिवार है। मेरे अपने बच्चे होंगे। उन्हें मेरे साथ समय बिताने का हक होगा। एक बात जो मेरे दिमाग में बहुत साफ है, मैं चाहता हूं कि अपने करियर से जुड़ी बातें घर पर ना हों। मैं चाहता हूं कि मेरी ट्रॉफियां, मेरे अचीवमेंट्स कुछ भी मेरे घर पर ना रहें। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो।'
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli, anushka sharma
इससे पहले एक शो में विराट ने ये कबूल किया था कि फील्ड में बेशक वो कप्तान हैं लेकिन ऑफ फील्ड अनुष्का उनकी कप्तान हैं। कोहली का ये इंटरव्यू वाला वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।