फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज के दिनों से संगीत की दुनिया से जुड़ गए थे विशाल ददलानी, सालों से कर रहे इंडस्ट्री पर राज

Sun, 28 Jun 2020 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Jun 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
vishal dadlani birthday special here his unknown facts
विशाल ददलानी - फोटो : अमर उजाला

संगीतकार विशाल ददलानी हिंदी सिनेमा जगत के बड़े संगीतकारों में से एक हैं। विशाल का जन्म 28 जून 1973 को मुंबई में हुआ था। आज वो 47 साल के हो गए हैं। संगीतकार होने के साथ-साथ विशाल एक गायक और गीतकार भी हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

vishal dadlani birthday special here his unknown facts
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। साल 1994 में उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई के बाद वो पूरी तरह संगीत की दुनिया से जुड़ गए। उसी साल विशाल ने चार लोगों के साथ मिलकर अपना एक म्यूजिक बैंड पेंटाग्राम बनाया। 

vishal dadlani birthday special here his unknown facts
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से की। फिल्म का गाना 'मुसु मुसु हासी' हिट रहा और विशाल को पहचान मिली। हालांकि उनके करियर को उड़ान साल 2003 में आई फिल्म 'झंकार बीट्स' से मिली। फिल्म के गाने 'तू आशिकी है' के लिए विशाल को फिल्मफेयर का न्यू म्यूजिक टैलेंट आरडी बर्मन अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vishal dadlani birthday special here his unknown facts
विशाल ददलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल एक बेहतरीन गायक हैं ये तो सभी को पता है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब स्मोकिंग की वजह से उनकी आवाज पर फर्क पड़ने लगा था। विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि वो एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पी जाया करते थे। इस वजह से उनकी आवाज पूरी तरह से खराब हो गई थी। ये सिलसिला नौ सालों तक चला। लंबे समय तक प्रयास करने के बाद उन्होंने सिगरेट छोड़ने में सफलता पाई और वापस से अपनी वही आवाज पा सके।   

विज्ञापन
vishal dadlani birthday special here his unknown facts
विशाल-शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल का नाम शेखर के बगैर अधूरा है। शेखर रवजियानी के साथ विशाल ने अपनी जोड़ी बनाई और दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट दिए। दोनों ने हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मराठी फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों की मुख्य फिल्मों में 'झंकार बीट्स', 'दस', 'ब्लफ मास्टर', 'ओम शांति ओम', 'बचना ऐ हसीनो', 'दोस्ताना', 'अनजाना अनजानी', 'रा वन', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वॉर' सहित अन्य हैं। फिल्मों के अलावा विशाल सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज करते नजर आते हैं। 

तमिलनाडु में पिता-पुत्र की पुलिस हिरासत में मौत का मामला, प्रियंका-तापसी के बाद करीना ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed