फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: एक्टर विष्णु विशाल ने रचाई ज्वाला गुट्टा संग शादी और संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन

Fri, 23 Apr 2021 08:32 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Apr 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
Vishnu Vishal and Jwala gutta tied knot in hyderabad and Shravan Rathode passed away due to corona
ज्वाला-विष्णु, श्रवण राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विष्णु विशाल भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के साथ गुरुवार को अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने हैदराबाद में मंगेतर ज्वाला संग सात फेरे लिए। शादी से एक दिन पहले दोनों की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। वहीं अब उनकी शादी की भी खूबसूरत तस्वीर सामने आ गई।





अभिनेता विष्णु विशाल ने ज्वाला गुट्टा संग रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Vishnu Vishal and Jwala gutta tied knot in hyderabad and Shravan Rathode passed away due to corona
श्रवण राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से एक बेहद ही गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। वो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। बॉलीवुड की फिल्मों के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम श्रवण के श्रवण राठौड़ गुरुवार की शाम इस दुनिया को अलविदा कह गए। डायबिटिक होने के साथ साथ कोरोना से उनके फेफड़े भी संक्रमित हो चुके थे जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दुखदः श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन, तबीयत बिगड़ने के बाद से थे ICU में भर्ती

Vishnu Vishal and Jwala gutta tied knot in hyderabad and Shravan Rathode passed away due to corona
जॉनी लाल - फोटो : ट्विटर

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफ जॉनी लाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जॉनी लाल कोरोना का शिकार हो गए थे। ऐसे में होम क्वारंटीन होकर वो घर पर भी अपना इलाज करा रहे थे। लेकिन बुधवार को जॉनी लाल ने मुंबई में अपने घर पर दम तोड़ दिया। जॉनी पिछले दो हफ्तों से कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी है।


मशहूर सिनेमैटोग्राफर जॉनी लाल का निधन, अभिनेता आर माधवन ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishnu Vishal and Jwala gutta tied knot in hyderabad and Shravan Rathode passed away due to corona
आलिया भट्ट-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक विचार साझा करने के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार उनके ये विचार काफी विवादित भी साबित हो जाते हैं। अब हाल ही में पंगा गर्ल ने बिना नाम लिए आलिया भट्ट और उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम लिए तंज कसा है।

'छोटा बच्चा बना गैंगस्टर', कंगना रणौत ने गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आलिया भट्ट पर साधा निशाना

विज्ञापन
Vishnu Vishal and Jwala gutta tied knot in hyderabad and Shravan Rathode passed away due to corona
चिरंजीवी - फोटो : Instagram

देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है और ऐसे में कोविड-19 की वैक्सीन लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कई सेलेब्स लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो आगे आकर वैक्सीन लगवाये। तो वहीं अब खबर है कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी हैदराबाद के सिने वर्क्स और पत्रकारों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।


साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी सिने वर्कर्स और पत्रकारों को मुफ्त में लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, ट्वीट कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed