बॉलीवुड के बादशाह यानी कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग के बारे में तो हर कोई जानता है। शाहरुख खान और उनके परिवार की कई थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते रहते हैं। अब हाल ही में शाहरुख खान की एक और पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। लेकिन इस तस्वीर में शाहरुख से भी ज्यादा खास कोई और है।
क्या आप पहचान पाए शाहरुख के साथ खड़ी इस महिला को ? एक्टर से है खास रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता और अभिनेता विवेक वासवानी और शाहरुख खान के बीच काफी करीबी रिश्ता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। विवेक ने शाहरुख के साथ के अपने बीते दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में खास हैं शाहरुख के साथ खड़ी हुई महिला। क्या आप पहचानते हैं शाहरुख के साथ खड़ी हुई इस महिला को ? नहीं जानते होंगे ना! तो हम बताते हैं...
इस तस्वीर में शाहरुख के साथ खड़ी हुई महिला हैं उनकी बहन शहनाज लालारुख खान। दरअसल शाहरुख की बहन लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं जिस वजह से उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है। फिर ये तस्वीर काफी पुरानी भी है। तस्वीर में गौरी के हाथों में चूड़ा देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शाहरुख की शादी के कुछ समय बाद की ही है। तस्वीर में शाहरुख और उनकी बहन की सूरत भी मिलती-जुलती सी नजर आ रही है।
तस्वीर में शाहरुख और उनकी बहन के अलावा मां, पत्नी गौरी खान और खुद विवेक वासवानी नजर आ रहे हैं। इसे साझा करते हुए विवेक वासवानी ने कैप्शन में लिखा है, 'बॉलीवुड से बहुत पहले, बॉलीवुड वाइव्स तरह के शब्दों को गढ़ने से पहले, घर डालमपालपार्क था और मां मां थी! गर्मजोशी और बिना शर्त स्वीकृति थी! यहां मां के साथ शाहरुख, गौरी, लालारुख और मैं।'
Much before Bollywood, before terms like Bollywood wives were coined, home was DalamalPark and mom was mom! There was warmth and unconditional acceptance! Here is Mom with Shahrukh, Gauri, Lalarukh and moi! #roots #friendship #mom pic.twitter.com/qQqyNrT71X
बात करें विवेक वासवानी की तो विवेक ने शाहरुख खान की चर्चित फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' का निर्माण किया था। इसके अलावा विवेक शाहरुख के साथ, 'इंग्लिश बाबू देसी मेम ', 'दूल्हा मिल गया', 'कभी हम कभी ना ', 'किंग अंकल' और 'जोश' में अभिनय करते हुए नजर आए थे।
पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी ने लगाए दिव्या भटनागर के पति पर गंभीर आरोप, बोलीं- 'तू जेल में सड़ेगा'