{"_id":"631592fd8b014a2c127f2aee","slug":"vivek-agnihotri-praises-javed-akhtar-for-writing-pure-hindi-songs-for-aamir-khan-movie-lagaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: अचानक बदल गए विवेक अग्निहोत्री के सुर, जावेद अख्तर की तारीफों के क्यों बांधने लगे पुल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: अचानक बदल गए विवेक अग्निहोत्री के सुर, जावेद अख्तर की तारीफों के क्यों बांधने लगे पुल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Vivek Agnihotri,Javed Akhtar
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की बेतहाशा सफलता के बाद फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी बेबाक बयानी के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय देते नजर आते हैं। वह इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों पर तंज कसने में भी माहिर हैं। हालांकि, अब अचानक से विवेक अग्निहोत्री के सुर बदल से गए हैं। हाल ही में वह जावेद अख्तर की तारीफों के पुल बांधते नजर आए।
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने शुद्ध हिंदी में गाने लिखने के लिए जावेद अख्तर की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आमिर खान स्टारर फिल्म 'लगान' के लिए जावेद अख्तर ने शुद्ध हिंदी में गाने लिखे। उन्होंने आगे कहा, 'यहां तक कि जावेद अख्तर जैसे शख्स ने जिन्होंने 'लगान' के लिए भजन लिखे थे, वह बिल्कुल शुद्ध हिंदी में थे।' उन्होंने कहा कि 'मधुबन में राधा...' में एक भी शब्द उर्दू का नहीं था, क्योंकि ये लोग पढ़े-लिखे, बुद्धिमान लोग हैं। वह भारतीय जड़ों से जुड़े हुए हैं।'
3 of 4
Vivek Agnihotri
- फोटो : amar ujala, mumbai
जावेद अख्तर के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, 'वह भले ही एक कम्युनिस्ट हों, दक्षिण पंथ के खिलाफ लड़ते हों, लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।' बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने उन फिल्मी किरदारों की भी खूब तारीफ की, जो जावेद अख्तर ने अस्सी-नब्बे के दशक में गढ़े। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि जावेद अख्तर का हीरो या तो एक मजदूर का या एक शिक्षक का बेटा होता था और वह किसी डकैत, मिल मालिक, जमींदार से या फिर किसी भ्रष्ट पुलिस निरीक्षक-विधायक से अपने हक के लिए लड़ता था। मगर आज के दौर में कहां ये सब देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री ने जावेद अख्तर की तो खूब तारीफ की, लेकिन वह रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'ब्राह्मास्त्र' पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा, 'क्या वह 'ब्रह्मास्त्र' शब्द का अर्थ भी जानते हैं? और फिर वह अस्त्र वर्स की बात करते हैं, वह भी क्या है? फिर आप अपने निर्देशक को इस फिल्म का प्रमोशन करने भेज देते हैं, जो ठीक तरह से 'ब्रह्मास्त्र' शब्द का उच्चारण भी नहीं कर पाते हैं। विवेक यहीं नहीं रुके, उन्होंने करण जौहर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, वह एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के बारे में बात करते हैं, लेकिन वह खुद इसका मजाक उड़ाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।