सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड एक्टर्स को लगाई फटकार, कहा- वे ब्रांड का प्रचार करने में व्यस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 01 Jun 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri slams Bollywood actors for being quiet about fashion taking over movie at Cannes film festival
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

इस साल कान के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने डेब्यू किया। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक ट्वीट में उन्हें फटकार लगाई और सभी को याद दिलाया कि कान फिल्म फेस्टिवल फिल्मों का प्रदर्शन है और यह एक फैशन शो नहीं है। अब, फिल्म निर्माता ने कान में फिल्मों पर फैशन के हावी होने पर चुप रहने के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं की आलोचना की है।

Trending Videos
Vivek Agnihotri slams Bollywood actors for being quiet about fashion taking over movie at Cannes film festival
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री ने कान फिल्म फेस्टिवल में फैशन को लेकर फिल्मों पर बात नहीं करने के लिए बॉलीवुड अभिनेताओं को लताड़ा और कहा कि वे ब्रांड प्रचार करने में व्यस्त हैं और इसलिए उन्हें चुप रहना पड़ता है। यह ऐसा ही है कि अगर आप किसी की शादी में डांस करते हैं और उसके लिए पैसे लेते हैं तो आप शादी में खाने की आलोचना नहीं कर सकते। उनकी कोई रीढ़ नहीं बची है। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गए हैं, इसलिए वे अब अभिनय नहीं कर रहे हैं। उनके लिए जीवन मस्त है।

Throwback Thursday: जब कहो न प्यार है की सफलता बन गई राकेश रोशन की जान की आफत, शूटर्स ने बरसा दी थीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri slams Bollywood actors for being quiet about fashion taking over movie at Cannes film festival
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही विवेक ने कान फिल्म फेस्टिवल में इन्फ्लुएंसर्स की उपस्थिति पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें बहुत लाइमलाइट भी मिली। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इन इन्फ्लुएंसर्स को फीचर फिल्मों से क्या लेना-देना है? आम तौर पर दर्शकों के लिए यह बहुत अनुचित था, क्योंकि यह एक बेवकूफी भरी प्रक्रिया है।

Arjun Kapoor: बिना फैक्ट्स चेक के कुछ भी लिख देना..., मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन ने किया रिएक्ट


 
Vivek Agnihotri slams Bollywood actors for being quiet about fashion taking over movie at Cannes film festival
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि आप फिल्म फेस्टिवल का माहौल खराब कर रहे हो। किसी को फिल्म फेस्टिवल के केंद्रीय विषय की परवाह नहीं है। किसी को नहीं पता कि कौन सी फिल्म दिखाई जा रही थी या किस कैटेगरी में कौन सी फिल्म ने बाजी मारी। मैं किसी की काबिलियत या क्षमता पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन भारत से कान में भाग लेने वाले अधिकांश अभिनेताओं की कोई भी फिल्म वहां नहीं थी और कुछ की कई वर्षों में रिलीज भी नहीं हुई थी।

R Madhavan Birthday: आर माधवन की थी आर्मी ऑफिसर बनने की चाह, फिर जानें एक्टिंग में कैसे कमाया नाम


 
विज्ञापन
Vivek Agnihotri slams Bollywood actors for being quiet about fashion taking over movie at Cannes film festival
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इससे पहले भी कान फिल्म फेस्टिवल में अतरंगी ड्रेस पहन सुर्खियां बटोरने वाले कलाकारों पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'क्या आप जानते हैं कि कान फिल्म फेस्टिवल फिल्मों के बारे में है? मैंने सोचा कि अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह एक फैशन शो है तो शायद मुझे आपको याद दिलाना चाहिए।

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन के रास्ते का कांटा बना अति आत्मविश्वास! ओम पुरी संग करियर की तुलना में कही यह बात


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed