कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाती 'द कश्मीर फाइल्स' इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन यह किसी न किसी वजह से अभी भी चर्चाओं में बनी हुई है। जहां कुछ समय पहले इस्राइली फिल्मकार नादव लापिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी की थी, वहीं बीते दिनों पटकथा लेखक और निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने फिल्म को कचरा कहकर पुकारा था। ऐसे में अब 'द कश्मीर फाइल्स' को कचरा बताने वाले सईद अख्तर मिर्जा के इस बयान पर विवेक अग्निहोत्री ने रिएक्शन देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने सईद मिर्जा की लगाई क्लास, बोले- फिर मिलते हैं 'दिल्ली फाइल्स' के बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों सईद अख्तर मिर्जा ने इस साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता पर अपनी राय देते हुए इसे कचरा बताया था। सईद मिर्जा के इस तरह के बयान पर जहां पहले फिल्मकार अशोक पंडित अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, वहीं इसको लेकर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री खूब आग बबूला हुए हैं। निर्देशक ने सईद अख्तर मिर्जा के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने कहा मिर्जा साहब को सलाम। फिर मिलते हैं जनाब, 'द दिल्ली फाइल्स' के बाद। 2024।'
Jhume Jo Pathaan: कल होगा शाहरुख, दीपिका का नया धमाका, सिद्धार्थ आनंद ने खोले ‘पठान’ के दूसरे गाने के राज
विवेक के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि निर्देशक कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी दिखाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में निर्देशक दिल्ली दंगों की बर्बरता दिखाएंगे। 'द दिल्ली फाइल्स' के बारे में खुलासा करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसमें 84 के सिख दंगों की सच्चाई दिखाई जाएगी और इसमें तमिलनाडु से जुड़ा सच भी पता चलेगा।
Year Ender 2022: ‘कश्मीर फाइल्स’ से यहां मात खा गई ‘ब्रह्मास्त्र’, टॉप 10 फिल्मों में हॉलीवुड की भी एंट्री
'मोहन जोशी हाजिर हो', 'सलीम लंगड़े पे मत रो' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पटकथा लेखक और निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने बीते दिनों एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए कश्मीर फाइल्स की सफलता पर बात की थी और इस फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, ' मेरे लिए, 'द कश्मीर फाइल्स' कचरा है। क्या कश्मीरी पंडित मुद्दा कचरा है? नहीं...यह वास्तविक है। क्या यह सिर्फ कश्मीरी हिंदू हैं? नहीं...मुसलमान भी, खुफिया एजेंसियों, तथाकथित राष्ट्रीय हितों वाले राष्ट्रों, और सीमा पार से भुगतान किए गए लोगों की साजिशों के एक अविश्वसनीय रूप से वल्गर जाल में फंस गए हैं, जो कहर बरपाते रहते हैं।'
Avatar Series: 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' की रिलीज के बाद बाकी फिल्मों के नाम का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी लिस्ट