यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ ने देश भर में हंगामा सा मचा रखा है। गाने ने इसी सब के चलते 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज भी यूट्यूब पर हासिल कर लिए हैं। और, अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने का पहला लुक फिल्म के मुख्य कलाकारों शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों के लिए यशराज फिल्म्स ने जारी कर दिया है। फिल्म ‘पठान’ का ये दूसरा गाना गुरुवार को रिलीज हो रहा है।
Jhoome Jo Pathaan: कल होगा शाहरुख, दीपिका का नया धमाका, सिद्धार्थ आनंद ने खोले ‘पठान’ के दूसरे गाने के राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिल्म के इस दूसरे गाने के बारे में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘फिल्म ‘पठान’ का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ फिल्म के शीर्षक की भावना से जुड़ा एक गीत है। यह तो सब जानते ही हैं कि फिल्म में यह किरदार शाहरुख खान ने निभाया है। तो इस गीत के जरिये हम इस बेहतरीन जासूस पठान के व्यक्तित्व के लक्षणों को पहली बार उजागर करने जा रहे हैं। इस किरदार की शख्सियत काफी संक्रामक है जो लोगों को अपनी ओर तुरंत आकर्षित कर लेती है। इस किरदार की ऊर्जा, उसका जोश, उसका आत्मविश्वास देखने वालों को अपनी धुनों पर नाचने पर मजबूर करते हैं।’
Raushni Srivastava: कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं टीवी एक्ट्रेस रौशनी, इंटस्ट्री के काले सच का किया खुलासा
गाना सिर्फ शाहरुख खान पर ही होगा या कि इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी? इस सवाल के जवाब में सिद्धार्थ बताते हैं, ‘इस गाने में फिल्म के दोनों मुख्य कलाकार नजर आने वाले हैं। ये दरअसल एक मॉर्डर्न फ्यूजन कव्वाली है और ‘पठान’ की शैली और उसके खुद को बताने का एक तरह का जश्न है। शाहरुख खान को परदे पर किसी दमदार गाने की धुनों पर थिरकते देखे हुए काफी समय भी हो गया है और इसी के चलते हम उम्मीद कर रहे हैं कि ये गाना शाहरुख खान के प्रशंसकों को खासतौर से पसंद आएगा।’
Bigg Boss 16: शेखर सुमन पर फैन ने लगाया शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप, अभिनेता बोले- कोई बेवकूफ ही..
अपनी पिछली फिल्म ‘वॉर’ की शानदार कामयाबी से उत्साहित निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी नई फिल्म ‘पठान’ का काम करीब करीब पूरा कर चुके हैं। अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म के अलावा वह अपनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ पर भी काम शुरू कर चुके हैं। दीपिका पादुकोण का जिक्र चलने पर सिद्धार्थ कहते हैं, ‘फिल्म ‘पठान’ के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ में दीपिका पादुकोण एक बार फिर से शानदार लग रही हैं। वह अपनी बंधी बधाई इमेज से मीलों आगे निकल आई हैं और इस गाने में उनके लिए संजोए गए स्टेप्स एक बार फिर काफी उत्तेजक हैं। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इस दौर की सबसे हिट जोड़ी है और इन दोनों को पसंद करने वाले दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए ये हमारी तरफ से एक नया तोहफा है।’
Mohit Raina: तलाक की अफवाहों पर मोहित रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी की पहली सालगिरह मना रहा हूं
फिल्म ‘पठान’ को एक मॉडर्न एज एक्शन फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है और फिल्म से जुड़े लोगों की मानें तो हिंदी फिल्म के दर्शकों को इसमें फिल्म ‘वॉर’ से भी बड़े एक्शन दृश्य देखने को मिलने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी जासूसी दुनिया की कड़ी के रूप में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ में जॉन अब्राहम भी हैं। 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों की बुकिंग भी अभी से शुरू हो चुकी है और ये अगले साल की पहली सबसे बड़ी रिलीज होगी।
Vivaad Bollywood Ke: 'मैंने प्यार किया' कहने वाली सोमी क्यों बनीं सलमान की दुश्मन? प्यार से ललकार तक का किस्सा