साल 2022 में साउथ की ही फिल्मों का बोलबाला रहा है। डिजिटल के दौर में अधिकतर टिकटें अब ऑनलाइन ही बिकती हैं और इस ऑनलाइन टिकट बुकिंग के आधार पर साल 2022 में देश में रिलीज हुई टॉप 10 फिल्मों में साउथ की पांच फिल्मों ने बाजी मार ली। एक फिल्म इसमें हॉलीवुड की हैं। कभी इस लिस्ट के अधिकतर स्थानों पर कब्जा रखने वाले हिंदी सिनेमा की सिर्फ चार फिल्में ही इस लिस्ट में जगह बना पाई हैं। आइए बताते हैं आपको ये टॉप 10 सूची।
Year Ender 2022: ‘कश्मीर फाइल्स’ से यहां मात खा गई ‘ब्रह्मास्त्र’, टॉप 10 फिल्मों में हॉलीवुड की भी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. केजीएफ चैप्टर 2
कन्नड़ सिनेमा के स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शुमार हुई है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1200 करोड़ से अधिक रहा। इसी के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म की सूची में शामिल हो गई है। फिल्म ने एक ही दिन में ऑनलाइन 21 लाख टिकट बेचने का रिकॉर्ड भी बनाया। कन्नड़ भाषा में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में डब होकर 14 अप्रैल 2022 रिलीज हुई थी।
2. आरआरआर
एसएस राजामौली की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'आरआरआर' इस साल दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म है। यह फिल्म अब तक दुनिया भर में 1140 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। साथ ही यह फिल्म सबसे ज्यादा ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के मामले में भी दूसरे नंबर पर रही। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट आदि की प्रमुख भूमिकाएं हैं। 25 मार्च 2020 को रिलीज हुई यह फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें- Avatar Series: 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' की रिलीज के बाद बाकी फिल्मों के नाम का हुआ खुलासा, यहां देखें पूरी लिस्ट
3. कांतारा
साल का सबसे बड़ा चमत्कार मानी गई कन्नड़ में बनी फिल्म 'कांतारा' ने इस साल खूब सफलता हासिल की। सिर्फ 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में अब तक 410 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म के लेखक निर्देशक ऋषभ शेट्टी हैं। ऋषभ शेट्टी खुद इस फिल्म लीड भूमिका में हैं और उनके साथ फिल्म में मुख्य नायिका सप्तमी गौड़ा हैं।
4. द कश्मीर फाइल्स
हिंदी फिल्मों में ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' नंबर वन रही। देश में रिलीज हुई सारी फिल्मों के मामले में ये नंबर चार पर है। कश्मीरी हिंदुओ के पलायन आधारित 20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दुनिया भर में 335 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। 17मार्च 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार,पल्लवी जोशी की प्रमुख भूमिकाएं है।
इसे भी पढ़ें- Moving In With Malaika: बेटे अरहान ने उड़ाया मलाइका के कपड़ों का मजाक, टेबल नैपकिन से कर दी ड्रेस की तुलना