{"_id":"63a280582fada13468021530","slug":"moving-in-with-malaika-arora-son-makes-fun-of-her-glamorous-crop-top-compare-with-table-napkins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Moving In With Malaika: बेटे अरहान ने उड़ाया मलाइका के कपड़ों का मजाक, टेबल नैपकिन से कर दी ड्रेस की तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Moving In With Malaika: बेटे अरहान ने उड़ाया मलाइका के कपड़ों का मजाक, टेबल नैपकिन से कर दी ड्रेस की तुलना
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस शो में वह अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज साझा कर ती रहती हैं। पिछले दिनों मलाइका ने अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खुलकर बोला था। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में मलाइका के बेटे अरहान पहुंचे। इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती और मजाक किया। लेकिन बातों ही बातों में मलाइका के बेटे ने उनकी ड्रेस का मजाक उड़ा दिया। अरहान ने मलाइका के कपड़ों की तुलना टेबल नैपकीन से कर दी।
2 of 4
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मूविंग इन विद मलाइका शो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में मलाइका अरोड़ा अपनी जिंदगी की बातें करती नजर आती हैं। ताजा प्रसारित हुए एपिसोड में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान नजर आए। दोनों की बातें फैंस को खूब पसंद आईं। इस दौरान अरहान अपनी मां की टांग खिंचाई करते भी नजर आए, जो दोनों के बीच एक खूबसूरत बॉन्ड को दिखाता है। बता दें कि इस शो में मलाइका एक खूबसूरत का टॉप पहनकर आई थीं। इसको उन्होंने पैंट के साथ पेयर किया था।
मलाइका की ड्रेस देखने के बाद अरहान ने उसकी तुलना टेबल नैपकीन से कर दी। अरहान ने कहा आप अभी जेल के कैदी की तरह दिख रही हो। बेटे की इस बात पर मलाइका भी कुछ रिएक्ट नहीं कर पाईं, बस हंसती रहीं। बता दें कि अरहान अपनी मासी अमृता अरोड़ा के काफी करीब हैं। अरहान ने अमृता को अपनी दूसरी मां बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलाइका अरबाज अरहान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अरहान खान मलाइका और अरबाज खान के बेटे हैं। भले ही दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन अभी भी अरबाज और मलाइका अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। अरहान की बात करें तो वह इन दिनों अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू भी कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।