बॉलीवुड के किंग खान ने अपने काम की बदौलत भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। उनके लिए फैंस आज भी उतने ही पागल हैं, जितना किसी जमाने में पहले हुआ करते थे। लेकिन अब शाहरुख के साथ-साथ सिनेमा जगत में उनके बच्चों का जलवा भी देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ बड़े बेटे आर्यन खान लेखन और निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं बादशाह की लाडली बेटी सुहाना पापा की तरह ही अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सुहाना इस फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी चर्चा बटोर चुकी हैं। लेकिन इस बार सुहाना अपने रोल या फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी एक डायरी के लिए सुर्खियां में बनी हुई हैं। सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल डायरी की तस्वीर साझा की है, जिसका उनके पिता शाहरुख खान से एक खास कनेक्शन है।
Suhana Khan: देखें कैसी है सुहाना खान की निजी डायरी, जानें क्या है शाहरुख खान से इसका खास कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बॉलीवुड के बादशाह की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक डायरी की तस्वीरें साझा की हैं। सुहाना की इस डायरी की खासियत यह है कि यह उनको उनके पिता शाहरुख खान ने दी है। सुहाना ने इस डायरी को अपनी प्रेरणा बताते हुए इसकी कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। साझा की गई तस्वीरों में सुहाना के हाथ के साथ उनकी डायरी दिखाई दे रही है, जिसके पहले पन्ने पर उनके नाम के साथ यह भी लिखा है कि यह उन्हें उनके पापा ने दी है।
Vaani Kapoor: पहले अमेरिकी टूर को लेकर सातवें आसमान पर वाणी, बोलीं, पूरा होने जा रहा एक और बड़ा सपना
सुहाना के इस पोस्ट उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स कमेंट कर रहे हैं। श्वेता बच्चन, माहीप कपूर जैसे सितारे पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन सबका ध्यान किसी कमेंट ने खींचा तो वह सुहाना के पिता यानी अभिनेता शाहरुख खान का था। बेटी की पोस्ट पर शाहरुख खान ने कमेंट करके उन्हें सीख दी है। अभिनेता लिखते हैं, 'एक्टिंग के बारे में जो कुछ भी मैं नहीं जानता, मैंने उसे वहां लिखा है ताकि तुम सीखो और मुझे वापस सिखाओ।' अभिनेता का ऐसा कमेंट सबका दिल जीत रहा है।
Box Office Report: 'अवतार 2' की कमाई में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 'दृश्यम 2' के दर्शकों में भी आई कमी
आपको बता दें, शाहरुख खान की बेटी सुहाना जल्द ही फिल्मी पर्दे पर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' के साथ कदम रखने वाली हैं। सुहाना खान के साथ ही इस फिल्म अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर भी डेब्यू करने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। शूटिंग खत्म होने की जानकारी खुद जोया अख्तर ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।
Govinda: तीनों खान को कड़ी टक्कर देते थे बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’, एक बार में ही साइन कर ली थीं 50 फिल्में