फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaani Kapoor: पहले अमेरिकी टूर को लेकर सातवें आसमान पर वाणी, बोलीं, पूरा होने जा रहा एक और बड़ा सपना

Wed, 21 Dec 2022 08:26 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Dec 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor feels happy for her first American tour said another big dream is going to be fulfilled
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा की मौजूदा अभिनेत्रियों में यशराज फिल्म्स की खोज समझी जाने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर धीरे धीरे, सधे कदम कामयाबी की तरफ ठोस कदम बढ़ा रही हैं। अपनी हर फिल्म में एक अनूठा किरदार करने को बेचैन रहने वाली वाणी के अभिनय की तारीफ उन फिल्मों में भी होती रही है जिनके बॉक्स ऑफिस नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। वाणी ने हाल ही में निर्माता दिनेश विजन की एक मेगा बजट फिल्म साइन की है और अब खबर है कि वह जल्द ही अपने पहले अमेरिकी टूर पर निकलने वाली हैं। वाणी कहती हैं, ‘ये टूर मेरा एक सपना रहा है और मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मेरा एक और बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है।’

Vaani Kapoor feels happy for her first American tour said another big dream is going to be fulfilled
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में एक ट्रांसजेंडर गर्ल के रूप में अपनी भूमिका के लिए लगातार सराहना पाती रहीं अभिनेत्री वाणी कपूर ने निर्माता दिनेश विजन की नई फिल्म में मौका पाकर लोगों की उम्मीदों को और बढ़ाया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने पहले वाणी अमेरिका के तीन शहरों के टूर पर निकल रही हैं। अमेरिका में बसे हिंदी सिनेमा के शौकीनों के सामने वह छुट्टियों के इस मौसम में अपने सुपरहिट गानों पर मंचीय प्रस्तुतियों देने जा रही हैं।
Box Office Report: 'अवतार 2' की कमाई में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 'दृश्यम 2' के दर्शकों में भी आई कमी

Vaani Kapoor feels happy for her first American tour said another big dream is going to be fulfilled
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक वाणी के इस यूएस टूर में डलास, अटलांटा और न्यू जर्सी जैसे शहर शामिल हैं और इन शहरों में होने वाले संगीतमय कार्यक्रमों में वह अपने चुनिंदा गानों पर परफॉर्म करेंगी। जिन गानों को लेकर वाणी इन दिनों रिहर्सल कर रही हैं, उनमें फिल्म ‘शमशेरा’ का गाना फितूर, फिल्म ‘वॉर’ का गाना घुंघरू, फिल्म ‘बेफिक्रे’ का गाना ‘नशे सी चढ़ गई’, फिल्म ‘बेल बॉटम’ का गाना सखियां शामिल हैं।
Govinda: तीनों खान को कड़ी टक्कर देते थे बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’, एक बार में ही साइन कर ली थीं 50 फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor feels happy for her first American tour said another big dream is going to be fulfilled
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में वाणी कहती हैं, ‘एक कलाकार हमेशा इस तरह के दौरे करने के लिए उत्सुक रहता है। मैं इस बात से रोमांचित हूं कि कैसे हमारे देश के कुछ सबसे बड़े सितारों ने दुनिया के कई शहरों में दर्शकों से खचाखच भरी हुई जगहों पर उनको मंत्रमुग्ध किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया भर के लोग बहुत पसंद करते हैं। हमारा संगीत और नृत्य हमारी संस्कृति का दूत रहा है और बड़े पैमाने पर  लोग इसके प्रशंसक हैं। मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं अब मैं अपने एक बहुत बड़े सपने को पूरा करने जा रही हूं।’
Teji Bachchan: अमिताभ की इस हरकत से परेशान होकर तेजी बच्चन ने कर दी उनकी पिटाई, सूज गया था बिग बी का पूरा शरीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed