फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'अवतार 2' की कमाई में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 'दृश्यम 2' के दर्शकों में भी आई कमी

Wed, 21 Dec 2022 07:52 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Dec 2022 07:52 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report James Cameron Avatar The Way Of Water Avatar 2 day 5 collection Ajay  Drishyam 2
दृश्यम 2, अवतार 2 - फोटो : Social media

पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का बोलबाला देखने को मिल रहा था। लेकिन बीते शुक्रवार को रिलीज हुई जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने 'दृश्यम 2' को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। जहां बीते वीकएंड दोनों फिल्म में जबरदस्त जंग देखने को मिली थी, वहीं सोमवार आते-आते तक 'दृश्यम 2' के दर्शकों में भारी गिरावट देखी गई है।  हालांकि, 'अवतार 2' के कलेक्शन की रफ्तार में भी कमी आती जा रही है। तो चलिए जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।  

Tuesday Box Office Report James Cameron Avatar The Way Of Water Avatar 2 day 5 collection Ajay  Drishyam 2
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

अवतार: द वे ऑफ वॉटर
इस साल की हॉलीवुड की आखिरी फिल्म 'अवतार 2' का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। फिल्म की रिलीज से पहले ही विदेशों के साथ-साथ भारत में भी इसको लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह था, जिसका नतीजा था कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों की कमाई कर ली थी। 'अवतार 2' ने पहले दिन धुंआधार कमाई करते हुए 40.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं अपनी रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन 42.5 करोड़ और 46 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जहां शुरुआती तीन दिन तक शानदार कमाई करने वाली 'अवतार 2' ने वीकएंड तक बढ़िया प्रदर्शन किया था, वहीं सोमवार तक आते-आते फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। 'अवतार 2' की कमाई में सोमवार को दोगुने से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी और मंगलवार के आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसकी कलेक्शन में और कमी देखने को मिली है। 'अवतार 2' ने मंगलवार को 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Teji Bachchan: अमिताभ की इस हरकत से परेशान होकर तेजी बच्चन ने कर दी उनकी पिटाई, सूज गया था बिग बी का पूरा शरीर

Tuesday Box Office Report James Cameron Avatar The Way Of Water Avatar 2 day 5 collection Ajay  Drishyam 2
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का पूरा कलेक्शन 

 दिन  कलेक्शन (करोड़ों में)
पहला दिन (शुक्रवार) 40.3
दूसरा दिन(शनिवार) 42.5
तीसरा दिन(रविवार) 46
चौथा दिन(सोमवार) 18.6
पंचवा दिन(मंगलवार) 16
कुल कारोबार 163.40
विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report James Cameron Avatar The Way Of Water Avatar 2 day 5 collection Ajay  Drishyam 2
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
पिछले महीने 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' अपने पहले पार्ट की तरह ही सफलता के झंडे गाड़ रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई, जिसका नतीजा यह हुआ कि फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो गए हैं, लेकिन अभी भी इसकी कमाई लगातार जारी है। हालांकि, अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है, लेकिन यह फिल्म अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल हो रही है। 'दृश्यम 2' ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 223.10 करोड़ रुपये हो गया है।  
Govinda: तीनों खान को कड़ी टक्कर देते थे बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’, एक बार में ही साइन कर ली थीं 50 फिल्में

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report James Cameron Avatar The Way Of Water Avatar 2 day 5 collection Ajay  Drishyam 2
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यहां देखें 'दृश्यम 2' का अब तक का कलेक्शन

  कलेक्शन (करोड़ों/लाख में)
 पहला हफ्ता 104.66
दूसरा हफ्ता 58.82 
तीसरा हफ्ता 32.82
चौथा हफ्ता 19.4 
पांचवा सोमवार 90 लाख
पांचवा मंगलवार 85 लाख
कुल कलेक्शन  223.10

Year Ender 2022: 'राष्ट्रभाषा' से 'बायकॉट लाइगर' तक, इस साल इन विवादों से जूझती रही साउथ इंडस्ट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed