फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Agnihotri: विवेक के सिर चढ़ा प्रोपेगैंडा फिल्मों का नशा! यूजर के सवाल पर निर्देशक ने दिया मजेदार जवाब

Tue, 15 Aug 2023 05:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 05:20 PM IST
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War Kashmir Files Director replies to Twitter user asking why film are propaganda
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पिछले साल रिलीज हुई उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्मों के अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। जहां पिछले साल निर्देशक ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म पेश की थी, वहीं अब वह 'द वैक्सीन वॉर' लाने की तैयारी कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की सभी फिल्मों को प्रोपेगैंडा फिल्म बताकर खूब ट्रोल किया जाता है और निर्देशक पर समय-समय पर यह आरोप भी लगते रहे हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ प्रोपेगैंडा फिल्में ही बनाते हैं। अब हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर जवाब दिया। 

Vivek Agnihotri The Vaccine War Kashmir Files Director replies to Twitter user asking why film are propaganda
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री अक्सर अपने राजनीतिक बयानों और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर किए गए कमेंट्स के कारण चर्चा में बने रहते हैं। फिल्म निर्माता ट्विटर पर भी बेहद एक्टिव रहते हैं और अपने विचार और राय साझा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। आए दिन मुद्दो के खिलाफ आवाज उठाने वाले निर्देशक ने बीते दिन ट्विटर पर आस्क विवेक अग्निहोत्री सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने नेटिजन्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस दौरान विवेक अग्निहोत्री से उनकी एक जैसी और प्रोपेगैंडा फिल्मों पर सवाल किया गया, जिसका जवाब निर्देशक ने बड़ी ही बुद्धिमता से दिया। 
Ghommer: 'घूमर' देखकर नहीं रुके अमिताभ बच्चन के आंसू, फिल्म की तारीफ में बिग बी ने कही यह बात

Vivek Agnihotri The Vaccine War Kashmir Files Director replies to Twitter user asking why film are propaganda
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता पर अक्सर अपनी 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम', 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों के माध्यम से प्रचार करने का आरोप लगाया जाता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने विवेक अग्निहोत्री से पूछा कि, 'आपकी फिल्में प्रोपेगैंडा क्यों होती हैं?' इस यूजर को जवाब देते हुए निर्देशक ने लिखा, 'भारत का प्रचार करना अच्छा लगता है। अब तो नशा सा हो गया है यार। तुम भी कोशिश करो, बहुत शांति मिलेगी, पुण्य भी और मोक्ष भी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War Kashmir Files Director replies to Twitter user asking why film are propaganda
विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, 15 अगस्त को भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर रिलीज किया। यह फिल्म कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई पर आधारित है। इसे भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में पल्लवी जोशी, नाना पाटेकर, राइमा सेन, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
TV Actress: इन अभिनेत्रियों को दूसरी शादी में मिला सच्चा प्यार, समाज की रीति को तोड़ चुना जीवनसाथी

विज्ञापन
Vivek Agnihotri The Vaccine War Kashmir Files Director replies to Twitter user asking why film are propaganda
द वैक्सीन वॉर-सालार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' इस साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और प्रशांत नील की एक्शन-थ्रिलर 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' से टकराएगी। दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। पिछले साल भी विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' प्रभास की 'राधे श्याम' के साथ 11 मार्च को रिलीज हुई थी। अब देखना यह होगा कि पिछले साल की तरह इस साल भी विवेक अग्निहोत्री का जादू चलेगा या इस बार प्रभास बाजी जीत जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed