बॉलीवुड के चार एसोसिशन सहित 34 फिल्म निर्माता, दो निजी चैनलों पर गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे। बॉलीवुड के इस कदम को लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इसे सही बता रहा है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है। हाल ही में जब फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसे लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधा तो निर्माता और अभिनेता निखिल द्विवेदी ने उन्हें जवाब दे दिया।
विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर लगाया संस्कृति नष्ट करने का आरोप, निखिल द्विवेदी बोले- "शांत रहिए... हमने 'हेट स्टोरी' बनाई थी"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड भारत की संस्कृति और उसकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'क्या जनता भारत के संगीत, गीत, भाषा, कला, रचनात्मकता, सामाजिक ताने-बाने और संस्कृति को नष्ट करने के लिए बॉलीवुड पर मुकदमा कर सकती है?'
Can the public sue Bollywood for destroying music, lyrics, language, art, creativity, social fabric and culture of India?
विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट पर निखिल द्विवेदी ने चुटकी ली। उन्होंने अग्निहोत्री के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'सर आपने और मैंने साथ मिलकर ‘हेट स्टोरी’ बनाई थी। बहुत ट्रोलिंग होगी हमारी, शांत हो जाओ।'
Sirrrrrrr You and I made #HateStory together. Bahut trolling hogi hamari shant ho jaao. 😂😂 https://t.co/ePtGyAcugT
निखिल द्विवेदी के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'लेकिन यहां दो फर्क हैं निखिल। पहला ये कि जब भी मुझे बोलना चाहिए, तब मैं ट्रोलिंग के डर से शांत नहीं बैठूंगा। और दूसरा कि जहां मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ, मैंने बॉलीवुड की उस कंपनी को छोड़ दिया।'
But there are two difference Nikhil.
1. I won’t sit quiet fearing trolling when I must speak. And speak only when my film is on release like Bollywoodiyas.
2. I realised where I was wrong and left the company of Hateful Hypocrites of Bollywood. https://t.co/BzwsuL9mCZ
गौरतलब है कि फिल्म हेट स्टोरी साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। इस बोल्ड और थ्रिलर फिल्म में निखिल द्विवेदी, गुलशन देवैया और पाओली डैम जैसे कलाकारों ने काम किया था। अब तक इस फिल्म के चार और पार्ट बन चुके हैं।
निजी चैनलों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा बॉलीवुड, राम गोपाल वर्मा ने बताया बचकानी हरकत