एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vivek oberoi
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवेक ओबेरॉय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले 5 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। विवेक ओबेरॉय के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रहा पीएम मोदी की तरह दिखना। ट्रेलर में वो हूबहू पीएम जैसा लुक अपनाए हुए हैं लेकिन उनके लिए सबकुछ इतना आसान नहीं रहा। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया कि किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
2 of 5
pm modi biopic
- फोटो : YouTube
फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह बताते हैं कि 'फिल्म में हमारे लिए सबसे मुश्किल रहा कैसे विवेक ओबेरॉय को मोदी के लुक में ढाला जाए। पीएम मोदी की छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान में रखा गया। एक बार जब हम मीटिंग कर रहे थे तो ऐसा मौका भी आया जब हमने तय किया कि ये फिल्म ही नहीं बनाते हैं।'
3 of 5
pm modi biopic
- फोटो : social media
शूट शुरू करने से पहले विवेक ओबेरॉय को घंटों तक मेकअप करना पड़ता था। विवेक ने कहा कि 'हमें बताया गया था कि यह एक लंबी प्रक्रिया है। पूरा मेकअप करने में 6 घंटे लगते हैं और मेकअप करने के बाद 6 घंटे से ज्यादा नहीं रख सकते हैं। मेकअप के बाद जब पहला लुक हमारे सामने आया तो बहुत खराब था और कहीं से भी पीएम मोदी जैसा नहीं दिख रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pm modi biopic
- फोटो : social media
फिल्म की मेकअप आर्टिस्ट प्रीति ने हार नहीं मानी और उन्होंने मेकर्स से फोन पर कहा कि एक आखिरी मौका दें। उसके बाद तो जो हुआ वो कमाल था। मेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय का पहला फोटोशूट हुआ जिसमें वो बिल्कुल परफेक्ट नजर आए और डायरेक्टर समेत सभी ने उनके इस लुक को पास कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
pm modi biopic
- फोटो : YouTube
फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार कहते हैं कि 'जैसे ही हमने विवेक को मूंछ लगाई, ऐसा लगा ये बिल्कुल सही है उसके बाद हमने मेकअप टीम से कहा कि बस यही चाहिए और इससे छेड़छाड़ ना की जाए।' बता दें कि फिल्म का विरोध भी किया जा रहा है क्योंकि यह देश के आम चुनाव के दौरान रिलीज होने जा रही है। फिल्म मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।