फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सेलेब्स पर बिफरे विवेक, बोले-'पीएम नरेंद्र मोदी' के साथ सेल्फी तो सबको खिंचवानी है, लेकिन...

Sun, 14 Apr 2019 11:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi slams Bollywood for not supporting his film Pm narendra modi
Vivek Oberoi - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देकर फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होने दिया। विवेक की इस फिल्म को बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला है इसलिए वो इस बात से बेहद नाराज हैं।

Vivek Oberoi slams Bollywood for not supporting his film Pm narendra modi
Vivek Oberoi - फोटो : social media

बीते दिनों कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका को बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट नहीं मिलने का आरोप लगाया था। इसके चलते उन्होंने कई एक्टर्स को फटकार लगाई थी। अब विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड स्टार्स को खूब फटकार लगाई है। विवेक ने कहा कि सेलेब्स पीएम के साथ सेल्फी तो ले लेते हैं लेकिन बायोपिक को सपोर्ट नहीं कर रहे।

Vivek Oberoi slams Bollywood for not supporting his film Pm narendra modi
Vivek Oberoi - फोटो : social media

Zoom TV से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा- मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री एकजुट नहीं हैं। जब पद्मावत की रिलीज अटकी और लेजेंड डायरेक्टर संजय भंसाली के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो हमें साथ आना चाहिए। अगर 'माई नेम इज खान' अटक जाती तो हमें साथ आना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करना आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi slams Bollywood for not supporting his film Pm narendra modi
Vivek Oberoi - फोटो : ani

'एक इंडस्ट्री होने के नाते हमें साथ आने की जरूरत है। करीब 600 सिनमा से जुड़ी हस्तियां कह रही हैं कि बीजेपी को सरकार में दोबारा नहीं आना चाहिए। चलो उन्हें साथ होने दो, मैं उनका सम्मान करता हूं, उनके पास ऐसा करने के सभी अधिकार हैं।

विज्ञापन
Vivek Oberoi slams Bollywood for not supporting his film Pm narendra modi
विवेक ओबरॉय - फोटो : ani

विवेक ने आगे कहा- मैं खुश हूं, यही लोकतंत्र की निशानी है। लेकिन, ये सभी लोग जो बेबाक रहते हैं, कोई भी हमारी फिल्म के समर्थन में नहीं आया। यह हमारी फिल्म के साथ हो रहा है और वे हमारी फिल्म पर बैन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई एक शब्द नहीं, एक ट्वीट नहीं कर रहा। मेरे लिए, यह उचित नहीं है। यह उनके अपने सिद्धांत के प्रति ईमानदार नहीं है। यह एक दोहरा मापदंड है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed