देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक की ट्रेलर लांचिंग पर विवेक पीएम मोदी के किरदार में ही नजर आए। गौरतलब है कि विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से जानकारी दी थी कि बायोपिक का ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। बायोपिक का ट्रेलर लांच हो चुका है। एक्टर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है।
पीएम मोदी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज, ट्रेन में चाय बेचते नजर आ रहे हैं 'प्रधानमंत्री'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इससे पहले विपक्ष के फिल्म को बैन करने की डिमांड पर उन्होंने कहा था कि 'हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता है, वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं, विवेक ने आगे कहा कि 'जब हमने फिल्म पर रिसर्च करना शुरु किया तो मैंने महसूस किया कि मोदी को डर नहीं लगता है. उनका सोचने समझने का तरीका हमेशा साफ रहता है।
बता दें कि फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने बताया था कि फिल्म 12 अप्रैल को आएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है। फिल्म की नई रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही नया पोस्टर भी सामने आया था। जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
5th April 2019 🙏 #PMNarendraModi pic.twitter.com/fnGSuLxHZu
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) March 19, 2019
एक यूजर ने विवेक ओबेरॉय के पोस्टर पर कमेंट किया कि 'फिल्म है या स्कूल फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन।'
Is it Movie or a school fancy dress competition on Independence day or Republic day
— Telugu Sarcasm😎😉😂 (@TeluguSarcasm) March 19, 2019
एक अन्य ने लिखा था 'रिलीज डेट आगे ही बढ़ती जा रही है, कहीं ऐसा ना हो होली पर ही रिलीज कर दें।'
Ye movie ban raha...ya music album???
Release date aage hi aate ja Rahi...Aisa na ho ki Holi pe release kar de
— ★Sumit Saurav★ (@SumitGomzi) March 19, 2019