{"_id":"6399f4ad545d6f63cd505670","slug":"vivek-oberoi-talks-about-dark-phase-of-his-life-not-having-work-and-affair-with-aishwarya-rai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Oberoi: सुशांत... डिप्रेशन... विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Oberoi: सुशांत... डिप्रेशन... विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:39 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
Vivek Oberoi
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का करियर बुलंदियों पर था। 'कंपनी', 'साथिया', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसे प्रोजेक्ट्स से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। मगर, इसके बाद अचानक उनका करियर चौपट हो गया। हाल कुछ ऐसा हुआ कि वह लंबे वक्त तक खाली हाथ बैठे रहे। इसी वक्त उन्हें ब्रेकअप का भी दर्द झेलना पड़ा। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से उनका प्यार परवान चढ़ा ही था कि दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं। अचानक पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से विवेक की जिंदगी में दर्द पसर गया। कौन था इसका जिम्मेदार? और कैसी थी उस वक्त एक्टर की हालत? हाल ही में एक मीडिया बातचीत में उन्होंने इस पर बात की है।
2 of 4
विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक की न सिर्फ निजी जिंदगी में दर्द उतर आया, बल्कि पेशेवर लाइफ में भी सन्नाटा छा गया। हाल ही में एक्टर ने कहा कि वह 18 महीने तक खाली हाथ बैठे रहे थे। विवेक ने कहा, 'इतनी शानदार फिल्में देने के बाद मेरे पास काम नहीं था।' उन्होंने कहा कि इस दौरान वह फिल्मों के ऑडिशन देने जाते थे और किसी को यह तक भनक नहीं लगने देते थे कि वह सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। इस दौरान उनके मन में कई बुरे ख्याल आए। यहां तक उन्होंने सब खत्म करने का फैसला भी ले लिया था।
Sanjay Mishra: 'वध' की तारीफें कर रहे लोगों को संजय मिश्रा ने कहा शुक्रिया, पूछा बड़ा सवाल, कहां देखे?
3 of 4
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय ने इस दौरान यह भी कहा कि बॉलीवुड को तब पांच से दस लोग कंट्रोल करके रखते थे और एक परसेप्शन सेट कर दिया करते। विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि अब ओटीटी के आने से चीजें काफी बदली हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसे लेकर उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मूव ऑन कर चुके हैं और इसमें उनकी पत्नी प्रियंका और मां ने खूब सहारा दिया है।
Filmy Wrap: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल और विवेक अग्निहोत्री को अनुराग की नसीहत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : Social media
बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में जिस दर्द से सुशांत सिंह राजपूत गुजरे, वह उसे समझ सकते हैं। एजेंडा इंसान को तोड़ देता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के सपोर्ट का जिक्र किया। विवेक ने कहा कि प्रियंका ने उन्हें हर तरह से सहारा दिया। इसके अलावा उन्होंने मां के सपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जिंदगी में दोबारा खड़े होने की हिम्मत उन्हें अपनी मां से मिली है।
Uorfi Javed: उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- तीन साल पहले यह शख्स...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।