फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivek Oberoi: इंडस्ट्री में खुद को किनारे किए जाने पर छलका विवेक ओबेरॉय का दर्द, बोले- मैं असहाय महसूस करता था

Sun, 06 Aug 2023 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Aug 2023 01:30 PM IST
विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about his career says he felt helpless frustrated at not getting chance to prove himself
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिर वह 'साथिया', 'युवा', 'मस्ती' और 'ओमकारा' समेत कई अन्य शानदार फिल्मों में नजर आए। इसके बाद उन्हें इंडस्ट्री में किनारे कर दिया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने अपने स्टारडम पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाहरी ताकतों की वजह से उन्हें खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके नहीं मिले।

Vivek Oberoi talks about his career says he felt helpless frustrated at not getting chance to prove himself
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय ने वह वक्त याद किया जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में साइडलाइन कर दिया गया। कुछ लोगों की साजिश की वजह से उन्हें स्टारडम नहीं मिल पाया। एक्टर ने कहा कि जब खुद को साबित करने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो वह काफी असहाय महसूस कर रहे थे और इस वजह से काफी हताश हो गए थे। 

Vivek Oberoi talks about his career says he felt helpless frustrated at not getting chance to prove himself
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने कहा, 'यदि कुछ बुरा हुआ है, जैसे कि आपकी फिल्म ही नहीं चली, तो यह एक बात है। लेकिन, जब आप असहाय महसूस करें और साथ ही यह अहसास भी हो कि ऐसा आपके साथ बार-बार होने वाला है और आपको बहुत चालाकी से बाहर कर दिया जाएगा या आपको खुद को साबित करने का मौका तक नहीं मिलेगा तो वह स्थिति बहुत निराशाजनक होती है।
Friendship Day 2023: फ्रेंडशिप डे पर इन फिल्मों के साथ मनाएं दोस्ती का जश्न, मित्रता की बुनियाद होगी और मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about his career says he felt helpless frustrated at not getting chance to prove himself
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Instagram

विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं निजी तौर पर सोचता हूं कि असहाय महसूस करने से ज्यादा बुरा कुछ नहीं होता। आपको पता है कि आपके साथ कुछ हो रहा है, लेकिन आप इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं।' जब एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार था? इस पर एक्टर ने कहा, 'बिल्कुल! मुझे पता है। यह छोटी सी इंडस्ट्री है। यह एक ओपन सीक्रेट है। लेकिन आपको इन सब चीजों से डील करना पड़ता है।' 
Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी का अनन्या पांडे पर कटाक्ष, नेटिजन्स ने लगा दी स्टैंडअप कॉमेडियन की क्लास

विज्ञापन
Vivek Oberoi talks about his career says he felt helpless frustrated at not getting chance to prove himself
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media

एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने उन अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है। विवेक ने कहा, 'मुझे हमेशा विनम्र और दयालु रहने और एक अच्छा इंसान बने रहने का सबक मिला है'। वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप एक्शन ड्रामा वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगे। यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
Gadar 2: फिल्म के प्रमोशन के लिए आज गाजियाबाद पहुंचेंगे सनी देओल और अमीषा, गाना भी किया जाएगा लॉन्च

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed