सब्सक्राइब करें

विवेक ओबेरॉय को मिली धमकी से सुगंधा मिश्रा के बर्थडे समेत मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 23 May 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
vivek oberoi was threatened and sugandha mishra birthday big 5 bollywood news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले काफी समय से अभिनेता विवेक ओबेरॉय चर्चा में बने हुए हैं। यह सिलसिला तब से शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लोक सभा चुनाव 2019 से पहले रिलीज होने पर विवाद चल रहा था। गौरतलब है कि अब विवेक को फोन पर धमकियां भी मिली हैं। एक्टर को धमकी मिलने की वजह पीएम मोदी की बायोपिक को ही माना जा रहा है। इधर, विवेक को मिली धमकी पर मुंबई पुलिस चौकन्नी हो गई है और अभिनेता की सुरक्षा को लेकर सतर्क भी। खबर है कि मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक को सुरक्षा देने का फैसला किया है। दरअसल इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद अभिनेता की सुरक्षा पर बात की गई है। 

Trending Videos
vivek oberoi was threatened and sugandha mishra birthday big 5 bollywood news
Salman Khan - फोटो : social media

'दबंग खान' इन दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इधर फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। बॉलीवुड में आजकल ऐतिहासिक और बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सलमान खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी एक ऐतिहासिक किरदार करने की इच्छा जाहिर की। सलमान खान ने कहा कि अगर उन्हें कभी कोई ऐतिहासिक फिल्म ऑफर होती है तो वह चंगेज खान का किरदार निभाना चाहेंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि अभिनेता को ऐसी फिल्म करने से कोई परहेज नहीं है। फिलहाल उनको फिल्म 'भारत' के रिलीज होने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek oberoi was threatened and sugandha mishra birthday big 5 bollywood news
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

फिल्म गली बॉय में अपनी अदाकारी और स्टाइल से तहलका मचा देने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को बड़ा इंटरनेशनल मौका मिला है। सिद्धांत अगले महीने रिलीज होने जा रही सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी मेन इन ब्लैक की नई फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ की आवाज बनने जा रहे हैं। एवेंजर्स सीरीज में क्रिस हेम्सवर्थ मशहूर किरदार थोर बने हैं। सिद्धांत का साथ देने और इस फिल्म की हीरोइन की आवाज बनने के लिए मशहूर अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा को भी साइन किया गया है।

vivek oberoi was threatened and sugandha mishra birthday big 5 bollywood news
saif-kareena - फोटो : instagram

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के कूल कपल माने जाते हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 8 साल से ज्यादा हो चुके हैं। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। पब्लिक अपीयरेंस और अवार्ड फंक्शन में भी कई बार दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में करीना सैफ की मूंछे ठीक करती दिख रही हैं। वैसे तो दोनों का ये अंदाज काफी क्यूट है लेकिन कुछ यूजर्स को करीना का ये अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
vivek oberoi was threatened and sugandha mishra birthday big 5 bollywood news
Sugandha Mishra

मशहूर कॉमेडियन और गायिका सुगंधा मिश्रा आज अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 23 मई, 1988 को जालंधर में हुआ था। वह एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी हैं। हालांकि वह कई कॉमेडी शोज और स्टेज पर अपना हुनर साबित कर चुकी हैं लेकिन कपिल शर्मा के शो से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। इस शो में वह एक शिक्षिका विद्यावती का किरदार निभाया करती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed