सिद्धार्थ मल्होत्रा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में शेरशाह, योद्धा सहित कई अच्छी फिल्में की हैं। आज, शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फिल्म 'मरजावां' के पांच साल पूरे होने पर एक खास वीडियो साझा किया है। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म में काम करने को एक खास अनुभव बताया है।
5 years of Marjaavaan: 'मरजावां' के पांच साल पूरे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मिलाप जावेरी ने साझा कीं खास पोस्ट
5 years of Marjaavaan: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को अपनी फिल्म 'मरजावां' के पांच साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट साझा कर फैंस और निर्देशक का आभार जताया है। वहीं, फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने भी एक खास पोस्ट साझा कर दिल की बात लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जताया आभार
सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के सभी एक्शन सीन का संकलन है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर पागलपन भरे सफर के 5 साल! 'मरजावां' को इतना खास अनुभव बनाने के लिए मिलाप जावेरी और टीम का शुक्रिया! मरजावां के पांच साल पूरे।"
मिलाप जावेरी ने भी साझा की पोस्ट
मिलाप जावेरी ने भी मरजावां के पीछे की टीम को धन्यवाद देने के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक लंबा नोट लिखा, "मरजावां एक निर्देशक के रूप में मेरी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हिट है। एक ऐसी फिल्म जिसे लोगों ने पसंद किया। इसका संगीत जो पूरे देश में लोकप्रिय हो गया। रघु उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा एक हीरो, जो लोगों के दिलों में बस गया! वो मरेगा मर जाएगा, दुबारा जनम लेने से डर जाएगा।"
Malaika Arora: 'योजनाएं न बनाएं...,' अर्जुन कपूर से अलगाव के बाद मलाइका अरोड़ा की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
मिलाप जावेरी ने की रकुल और तारा की तारीफ
मिलाप ने आगे लिखा, रितेश देशमुख के रूप में एक खलनायक उर्फ विष्णु, जो कमीनेपन की हद था। तारा सुतारिया उर्फ जोया के रूप में एक नायिका, जिसकी सुंदरता, मासूमियत और दिल को तोड़ देने वाली और दिलों को जीतने वाली थी। आरज़ उर्फ रकुल प्रीत के रूप में एक शेरनी, जो एकतरफा प्यार और ताकत का प्रतीक थी।" निर्देशक ने अपने इस पोस्ट में फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माताओं का आभार जताया है।
Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर नजर आए डॉली चायवाला, सलमान खान की वापसी की भी अटकलें तेज
'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्मों के बारे में बात करें, तो उन्होंने हाल ही में अपनी अगली लोक थ्रिलर, 'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की घोषणा की है। अभिनेता ने मोशन पोस्टर भी जारी किया, जो तुरंत वायरल हो गया। प्रशंसकों ने इस पर काफी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं और इसे लेकर उत्सुकता भी जाहिर की है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पति को इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म का सह-निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा करेंगे, जो 'पंचायत' के निर्देशक भी हैं। वहीं, फिल्म का सह-निर्माण टीवीएफ के संस्थापक अरुणभ कुमार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के नए प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता, चाहत पांडे और रजत दलाल के बीच हुई बहस