{"_id":"5b710bdc42c792062305d89c","slug":"vyjayanthimala-birthday-special-7-unknown-facts-about-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 की उम्र में ही वैजयंती माला ने सिनेमाजगत में मचा दिया था तलहका,राज कपूर के साथ जुड़ चुका है नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 की उम्र में ही वैजयंती माला ने सिनेमाजगत में मचा दिया था तलहका,राज कपूर के साथ जुड़ चुका है नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Vyjayanthimala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज 13 साल की उम्र में तमिल इंडस्ट्री में कदम रखने वाली एक्ट्रेस वैजयंती माला 13 अगस्त को अपना 82वां जन्मदिन मना रही हैं। वैजयंती माला न केवल जबरदस्त एक्ट्रेस हैं बल्कि मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं। वैजयंती माला ने फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशक तक राज किया। हालांकि शादी के बाद वैजयंती माला ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। तो चलिए वैजयंती माला के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताते हैं।
Vyjayanthimala
मशहूर एक्ट्रेस वैजयंती माला का जन्म चेन्नई के तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम एम डी रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी थी। वैजयंती माला में एक्टिंग का गुण अपनी मां से आया। उनकी मां 1940 के दशक की फेमस तमिल एक्ट्रेस थीं। वैजयंती माला ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। 7 साल की उम्र से ही वैजयंती माला ने 1940 में वैटिकन सिटी में परफॉर्म किया था। इसके अलावा 13 साल की उम्र में उन्होंने तमिलनाडु में स्टेज परफॉर्मेंस देने लगी थीं।
Vyjayanthimala
वैजयंती माला पहली ऐसी साउथ सुपरस्टार हैं जो कि नेशनल स्टार बन गई थीं। वैजयंती माला ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में आने की राह बाकी एक्ट्रेस के लिए आसान कर दी थी। वैजयंती माला ने न केवल साउथ फिल्मों बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में भी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के नाम मधुमति, नया दौर, लीडर , ज्वैल थीफ और संगम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vyjayanthimala
महज 13 साल की उम्र में वैजयंती माला ने तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। वैजयंती माला की पहली फिल्म 'वड़कई' थी। इसके बाद 1950 में वैजयंती माला की फिल्म 'जीवितम' रिलीज हुई। दोनों फिल्मों की सफलता के बाद वैजयंती माला ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। बॉलीवुड में वैजयंती माला ने 'बहार' और 'लड़की' फिल्म में काम किया। इसके बाद आई 'नागिन' फिल्म की अपार सफलता के बाद वह ज्यादातर हिंदी फिल्में करने लगीं।
विज्ञापन
Vyjayanthimala
अपने फिल्मी करियर में वैजयंती माला ने सभी एक्टर्स के साथ काम किया। जिसमें राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब रास आई। कहा जाता है वैजयंती माला और राज कपूर का अफेयर था। यह दोनों एक साथ बड़े परदे पर 'नजराना' और 'संगम' फिल्म में नजर आए थे। राज कपूर के अलावा वैजयंती माला का नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ चुका है।