फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: श्रुति हासन ने सलार जैसी हिंसक फिल्मों पर की बात, बताया- दर्शकों पर कैसे प्रभाव डालती हैं ऐसी फिल्में

Fri, 22 Dec 2023 06:59 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 22 Dec 2023 06:59 PM IST
सार

श्रुति हासन ने एक बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि सिनेमा और संगीत, विभिन्न प्रकार के टीवी शो, विभिन्न प्रकार की किताबें हैं। 

विज्ञापन
Waltair Veerayya Fame Shruti Haasan reveal how violent films like Prabhas starrer Salaar Part 1 impact viewers
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में अपने मनोरंजन को विवेकपूर्ण तरीके से चुनने के बारे में बात की है। क्योंकि सिनेमाघरों में एक्शन फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। श्रुति हासन इन दिनों सलार पार्ट 1 सीजफायर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रशांत नील की सलार पार्ट 1 में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में हैं। श्रुति हासन ने कहा कि फिल्म का टीजर दर्शकों के लिए यह तय करने का एक अच्छा तरीका है कि यह विषय उनके लिए फिल्म देखने के लिए सही है या नहीं।

Waltair Veerayya Fame Shruti Haasan reveal how violent films like Prabhas starrer Salaar Part 1 impact viewers
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हासन ने एक बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि सिनेमा और संगीत, विभिन्न प्रकार के टीवी शो, विभिन्न प्रकार की किताबें हैं। क्योंकि कुछ हिंसा दर्शाते हैं और कुछ नहीं। हां, मैं एक मानसिक स्वास्थ्य समर्थक हूं। सबसे बड़ी बात जिसकी मैं वकालत करूंगी और वह यह जानना है कि आप क्या देख रहे हैं।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'किसी फिल्म का टीजर कंटेंट के डिस्क्लेमर की तरह होता है, यह जानने के लिए कि क्या आप उसको देखने के लिए तैयार हैं। यह विवेक दर्शकों के पास होना चाहिए और यह किसी की अपनी मानसिक स्थिति को आंकने की क्षमता पर निर्भर करता है।' 

शमा के ग्लैमरस लुक पर फिदा हुए फैंस

Waltair Veerayya Fame Shruti Haasan reveal how violent films like Prabhas starrer Salaar Part 1 impact viewers
सलार से श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

सलार एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कुछ लोग तेज-तर्रार एक्शन या थ्रिलर फिल्मों का आनंद लेते हैं। कुछ लोग भावनात्मक ड्रामे से प्ररित होते हैं। इसलिए वास्तव में यह दर्शकों के विवेक पर निर्भर करता है। श्रुति हासन ने सलार में आध्या का किरदार निभाया है। फिल्म में उनका किरदार खानसार की दुनिया में चला जाता है, जो ऐसी दुनिया नहीं है जिसकी उन्हें उम्मीद थी और यह वास्तव में दिलचस्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Waltair Veerayya Fame Shruti Haasan reveal how violent films like Prabhas starrer Salaar Part 1 impact viewers
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार कहानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासतौर पर प्रभास के किरदार देवा के लिए उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है। सलार पार्ट 1 सीजफायर आज शुक्रवार, 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शाहरुख खान की डंकी से टकराई है। 

विज्ञापन
Waltair Veerayya Fame Shruti Haasan reveal how violent films like Prabhas starrer Salaar Part 1 impact viewers
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें वाल्टेयर वीरय्या, वीरा सिम्हा रेड्डी और सलार शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट डकैत की घोषणा की थी। फिल्म के टीजर के तौर पर पहली झलक 20 दिसंबर को सामने आई। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  

Hey Kameeni Review: जियो सिनेमा के पिटारे से निकली एक और औसत फिल्म, ‘16 दिसंबर’ वाले मणि शंकर याद हैं क्या!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed