अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'जुबली' अभी भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज में काम करने वाले जिन कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया, उन्हीं में से एक वामिका गब्बी हैं। वामिका गब्बी ने इस सीरीज में नीलोफर नाम की एक तवायफ का किरदार निभाया है। नीलोफर लखनऊ में एक कोठे नाचती है और देश के बंटवारे के बाद बंबई (अब मुंबई) आकर एक कामयाब हीरोइन बनती है। इस किरदार को लेकर वामिका गब्बी अभी सुर्खियां बटोर ही रही हैं कि उन्हें एक और जबरदस्त किरदार निभाने का मौका मिल गया है।
Wamiqa Gabbi: ‘जुबली’ के बाद अब इस सीरीज में दिखेगा वामिका का जलवा, साउथ के इस दिग्गज निर्देशक की मिली फिल्म
अभिनेत्री वामिका गब्बी जल्द ही फिल्म सीरीज 'मॉर्डन लव चेन्नई' की कहानियों में से एक कहानी में दिखाई देगी, जो अमेरिकन फिल्म एंथोलॉजी ‘मॉडर्न लव’ का देसी रूपांतरण है। इस सीरीज की फिल्मों निर्देशन साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों को सौंपा गया है। और, इसी में से एक फिल्म जाने माने निर्देशक त्यागराजन कुमार राजा निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले वामिका गब्बी बहुचर्चित सिरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' में भी काम कर चुकी हैं। इसका प्रीमियर 13 मई 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था।
इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: SC में बैन लगाने के अपने फैसले के बचाव में उतरी पश्चिम बंगाल सरकार, कहा- इसमें अभद्र भाषा है
बहुचर्चित सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' रोमांटिक, प्लेटोनिक, माता-पिता, यौन, पारिवारिक, वैवाहिक और आत्म-प्रेम सहित मानव संबंध और प्रेम के विभिन्न रूपों में छह अनूठी कहानियों 'रात रानी', 'बाई', 'मुंबई ड्रैगन', 'माई ब्यूटीफुल रिंकल्स', 'आई लव ठाणे', 'कटिंग चाय' को लेकर बनाई गई थी, जिसमे से 'मुंबई ड्रैगन' में वामिका गब्बी ने काम किया था और सीरीज की इस कहानी के निर्देशक विशाल भारद्वाज थे।
निर्देशक विशाल भारद्वाज के बाद वामिका गब्बी साउथ के जाने माने निर्देशक त्यागराजन कुमार राजा के साथ फिल्म सीरीज 'मॉर्डन लव चेन्नई' में करने जा रही हैं। वामिका गब्बी कहती हैं, 'मैं अपने आपको बहुत धन्य महसूस करती हूं कि मुझे करियर की शुरुआत में ही ऐसे रोमांचक निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला। हिंदी संस्करण में विशाल भारद्वाज और अब तमिल संस्करण में त्यागराजन कुमार राजा। जब कुमार राजा सर ने मुझे फोन किया तो मुझे पता था कि मैं उनकी दुनिया और उनके प्यार की अभिव्यक्ति का हिस्सा बनना चाहती हूं।'
'मॉडर्न लव: चेन्नई' मशहूर अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के चर्चित कॉलम बनी बनी फिल्म सीरीज ‘मॉडर्न लव’ का देसी रूपांतरण है। वामिका गब्बी कहती हैं, 'इस फ्रेंचाइजी ने एना हैथवे, देव पटेल, जूलिया गार्नर जैसे अविश्वसनीय कलाकारों के साथ दुनिया भर में धूम मचाई है और मुंबई के बाद चेन्नई संस्करण के लिए इस तरह की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद रोमांचक है।' बता दें कि निर्देशक त्यागराजन कुमार राजा हाल ही में लोकप्रिय फिल्म 'सुपर डीलक्स' का निर्देशन कर चुके हैं, जिसमें विजय सेतुपति, सामंथा प्रभु, राम्या कृष्णन, फहाद फासिल जैसे बड़े सितारों ने काम किया है।
