इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं अंबानी परिवार के कार्ड, देखिए कार्ड की पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस कार्ड को जिसने भी देखा वो देखता ही रह गया । ये एक म्यूजिकल कार्ड है जिसे खोलने पर लाइट भी जल जाती है । कार्ड में प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी और रिसेप्शन तक की सारी डीटेल है । आकाश और श्लोका की शादी का कार्ड भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है । यह कार्ड राधा और कृष्ण थीम पर आधारित है । कार्ड को खोलते ही इसमें एक भजन की धुन बजती है ।
View this post on Instagram
A post shared by Red Hippo (@redhippo) on
इस कार्ड में इसमें मेहमानों को राधा और कृष्ण की लीला की खूबसूरत तस्वीरों के साथ शादी की डीटेल मिलेगी । इस कार्ड में सबसे खास है इसमें इस्तेमाल होने वाले हैंडराइटिंग फॉन्ट वाले मैसेज । ईशा की शादी की तरह आकाश की शादी की रस्मों पर भी दुनिया भर की नजरें होंगी ।
बीते साल 30 जून को आकाश और श्लोका की सगाई हुई थी। इस दौरान भी सोशल मीडिया पर उनकी सगाई का कार्ड वायरल हुआ था। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए खास डिजिटल कार्ड बनवाया था। कार्ड में फिल्म 'काई पो चे' का गाना 'हे शुभारंभ ओ शुभारंभ मंगल बेला आई' का गाना चलता था। कार्ड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की तस्वीर, सगाई की तारीख और समय के बारे में बताया गया था।
View this post on Instagram
A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on