फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ, शाहरुख, सलमान जैसी हस्तियों के साथ रहेंगे कटप्पा, बाहुबली को भी होगी जलन

Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Wax Statue of Baahubali and Kattapa at Madame Tussauds in London
'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' इस बड़े राज से 28 अप्रैल 2017 को पर्दा उठ गया। लगभग साल भर पहले रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली, द कनक्लूजन' के सफल होते ही इस फिल्म में लीड रोल करने वाले प्रभास को इसका फल मिला। बैंकॉक स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। इसी के साथ प्रभास साउथ के ऐसे पहले सुपरस्टार बन गए थे, जिनका मोम का पुतला बैंकाक स्थित दुनिया के इस मशहूर म्यूजियम में लगा हो। अब ताजा जानकारी के अनुसार 'बाहुबली' के एक और अहम किरदार को मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह मिलने वाली है।
Wax Statue of Baahubali and Kattapa at Madame Tussauds in London
ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'बाहुबली' के एक और अहम किरदार कटप्पा हैं। कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज की मोम की मूर्ती लंदन स्थित म्यूजियम में लगाई जाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो सत्यराज 'कटप्पा' के ही किरदार में नजर आएंगे। अपनी मूर्ति लगते ही कटप्पा, देश के पीएम मोदी और बाहुबली में लीड रोल निभाने वाले प्रभास को भी पछाड़ देंगे।
Wax Statue of Baahubali and Kattapa at Madame Tussauds in London
दरअसल, प्रभास, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोम का पुतला बैंकाक स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया है। जबकि लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में बहुत से बॉलीवुड सितारों जैसे महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय सरीखे सेलिब्रिटिज के पुतले लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wax Statue of Baahubali and Kattapa at Madame Tussauds in London
बाहुबली के दूसरे पार्ट यानी 'बाहुबली द कनक्लूजन' साल 2017 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये पहली फिल्म थी जिसने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, सत्यराज के अलावा राणा दुग्गुबती, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन और अनुष्का शेट्टी ने अहम किरदार निभाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed