फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good News: क्या जल्द प्रियंका चोपड़ा देने जा रहीं खुशखबरी? शो में निक की तरफ देखकर किया इशारा...

Tue, 23 Nov 2021 08:19 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 23 Nov 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
We are expectin: Priyanka Chopra leaves Nick Jonas and family stunned during the Jonas Family Roast
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम से जोनस सरनेम को हटाकर विवादों को जन्म दे दिया था। जिसके बाद तमाम लोगों को लग रहा था कि प्रियंका और निक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तलाक की खबरों के बीच नेटफ्लिक्स पर 'जोनास बदर्स' को रोस्ट करने वाला शो 'द जोनास ब्रदर्स फैमली रोस्ट' रिलीज हो चुका है। इस शो में तीनों भाईयों के साथ उनकी पत्नियां भी मौजूद थीं। प्रियंका ने इस दौरान अपने पति और देवरों का जमकर मजाक उड़ाया और रोस्ट करती नजर आईं। लेकिन इस बीच प्रियंका ने मजाक मजाक में बच्चे को लेकर भी निक को इशारा किया। जिसके बाद निक शो में खुद चौंक गए। जानिए शो में प्रियंका ने क्या क्या कहा।

We are expectin: Priyanka Chopra leaves Nick Jonas and family stunned during the Jonas Family Roast
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

जोनस के करियर का उड़ाया मजाक
शो में प्रियंका ने निक को रोस्ट करते हुए उनके करियर का भी मजाक उड़ाया। प्रियंका ने कहा 'हम दोनों एक दूसरे को कुछ ना कुछ सिखाते हैं। निक मुझे टिक-टोक का इस्तेमाल करना सिखाते हैं, जबकि मैं उन्हें सफल एक्टिंग करियर कैसा होता है ये बताती हूं। प्रियंका की ये बात सुनकर निक ने अपना चेहरा ही छिपा लिया जबकि ऑडियंस अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

We are expectin: Priyanka Chopra leaves Nick Jonas and family stunned during the Jonas Family Roast
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

पति और देवरों पर किया कमेंट
अपने पति के साथ साथ अपने देवरों को लेकर प्रियंका कहती हैं 'तीनों भाई इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए काफी क्यूट लगते हैं। लगातार इंस्टाग्राम पर एक्टिव बने रहने के बाद भी तीनों मिलकर भी इतने फॉलोअर इकट्ठे नहीं कर पाए जितने अकेले मेरे इंस्टाग्राम पर हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
We are expectin: Priyanka Chopra leaves Nick Jonas and family stunned during the Jonas Family Roast
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चे की ओर किया इशारा
प्रियंका ने बातों बातों में निक को अपने मन की बात कहते हुए भी देखा गया। प्रियंका ने कहा कि वह जोनास ब्रदर्स में अकेले ऐसे कपल हैं जिनके बच्चे नहीं हैं। इस बात को सुनकर निक दंग रह गए। प्रियंका ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं… कि हम आज रात नशे में होंगे और सुबह सो जाएंगे।' इस बात से वहां मौजूद जोनस परिवार और ऑडियंस ने खड़े होकर प्रियंका के लिए जमकर तालियां बजाईं।

विज्ञापन
We are expectin: Priyanka Chopra leaves Nick Jonas and family stunned during the Jonas Family Roast
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/people

अलगाव पर बोलीं प्रियंका
प्रियंका के सरनेम हटाने के बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें जोरों पर थीं। ऐसे में प्रियंका ने पति निक जोनस के सोशल मीडिया पर एक एक ताजा पोस्ट पर कमेंट करके अलगाव की खबरों पर विराम लगा दिया है। प्रियंका ने निक के पोस्ट पर लिखा है कि वह ताउम्र उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed