{"_id":"5cb2d8fabdec2214435fcf5c","slug":"we-discuss-kids-education-now-madhuri-dixit-said-on-sanjay-dutt-during-kalank-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल बाद अब ऐसी बातें करते हैं माधुरी-संजय दत्त, अफेयर की वजह से खूब रहे थे सुर्खियों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 साल बाद अब ऐसी बातें करते हैं माधुरी-संजय दत्त, अफेयर की वजह से खूब रहे थे सुर्खियों में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में अपनी फिल्मों से लाखों दिलों को जीतने वाली संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर दिखने वाली है। ये दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 90 के दशक में फिल्मों के अलावा अपने अफेयर की वजह से भी काफी चर्चा में रह चुके हैं।
2 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : file photo
बताया जाता है कि एक समय ऐसा था जब संजय दत्त माधुरी दीक्षित को बेइंतहा प्यार करते थे,लेकिन उनसे उनकी शादी नहीं हो सकी, अब ये दोनों अच्छे दोस्त की हैं। ऐसे में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित अच्छे दोस्त को तौर पर अपने अनुभव को अक्सर साझा करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अब जब भी ये दोनों मिलते हैं तो किस बारे में ज्यादा बात करते हैं।
3 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
- फोटो : file photo
'कलंक' फिल्म के प्रमोशन में जुटीं माधुरी दीक्षित से जब पूछा गया कि वह अब संजय दत्त से मिलती हैं तो किस बारे में ज्यादा बात करती हैं। इस बात का जवाब देते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा,' अब हम एक-दूसरे की जमकर टांग खिंचते हैं, हम दोनों अब अपने बच्चों और उनकी शिक्षा के बारे में ज्यादा बातें करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : file photo
इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'कलंक' को लेकर भी अपना अनुभव साझा किया है। माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया कि उन्होंने 'कलंक' को बिना स्क्रिप्ट पढ़े की साइन कर दिया था,क्योंकि करण जौैहर उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। साथ ही माधुरी दीक्षित ने कलंक में मौजूद को-स्टार्स के साथ के अपने अनुभव को साझा किया है।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit
- फोटो : file photo
'कलंक' फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।