ऋषि कपूर ने इशारा कर दिया है कि उनका बेटा जल्द ही घर पर दुल्हनिया ला सकता है। हाल में पत्रकारों ने ऋषि कपूर को घेर लिया और उनसे पूछा कि आपका आलिया भट्ट के बारे में क्या सोचना है तो उन्होंने बताया, 'यह रणबीर की जिंदगी है। वो जैसा चाहे हम उसके साथ हैं। नीतू और मुझे आलिया पसंद है। रणबीर भी आलिया तो चाहता है।'
{"_id":"5b900cc1867a557f032abb2f","slug":"we-like-alia-bhatt-said-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर-आलिया की शादी को लेकर ऋषि कपूर का बड़ा खुलासा, दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर-आलिया की शादी को लेकर ऋषि कपूर का बड़ा खुलासा, दिखाई हरी झंडी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
आलिया, रणवीर और ऋषि कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
alia,ranbir and rishi kapoor
ऋषि ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं उससे यह तो कतई नहीं कहूंगा कि तुम मेरी मर्जी से शादी करो। आखिरकार मैंने और मेरे चाचाओं शम्मी कपूर और शशि कपूर ने अपनी मर्जी की लड़कियों से शादी की है।' ऋषि कपूर के बयान से साफ है कि उन्हें आलिया में अपनी बहू नजर आ रही है।
alia and rishi kapoor
जिस रफ्तार से रणबीर-आलिया के इश्क की गाड़ी दौड़ रही है ऐसा लग रहा है कि जल्द ही शादी के स्टेशन पर पहुंच जाएगी और वहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर रणबीर-आलिया को खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। एक तरह से ऋषि कपूर ने अपनी तरफ से रणबीर को ग्रीन सिग्नल दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatta
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा की सगाई की पार्टी में स्पॉट हुई थीं। यहां उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। साथ में पिंक कलर का स्लिंग बैग लिया था। आलिया को एक और शादी की पार्टी में देखा गया लेकिन ये शादी किसी सेलेब्रिटी की नहीं थी। कुछ समय पहले आलिया की मेड की शादी थी। मेड ने आलिया को अपनी शादी में इनवाइट किया था। उसकी खुशी के लिए आलिया शादी में शामिल हुईं। साथ ही मेड और उसके पति के साथ फोटो भी खिंचवाई। मेड के साथ आलिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
alia bhatt at akash ambani engagement
सोशल मीडिया यूजर्स आलिया के इस कदम को सराहनीय बता रहे हैं। तस्वीर में दावा किया गया है कि ये लड़की आलिया की मेड है और वो उसकी शादी में शामिल होने गई हैं। आलिया को देख ऐसा लग रहा है कि ये पुरानी तस्वीर है।