फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara Wedding: शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं नयनतारा और विग्नेश शिवन! इस दिन लेंगे सात फेरे

Sat, 07 May 2022 01:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 07 May 2022 01:36 PM IST
सार

शादियों में सीजन की शुरुआत के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कई स्टार कपल शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बीते महीने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी एक खुशखबरी सामने आ रही है। 

विज्ञापन
South Actress Nayanthara Wedding Date and Venue Nayanthara to Tie Knot with Vignesh Shivan on 9 June 2022
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

शादियों में सीजन की शुरुआत के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कई स्टार कपल शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बीते महीने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी एक खुशखबरी सामने आ रही है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा भी अब शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपने लंबे रिलेशन के बाद निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की योजना बना रही हैं।

South Actress Nayanthara Wedding Date and Venue Nayanthara to Tie Knot with Vignesh Shivan on 9 June 2022
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा और विग्नेश इस साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल डायरेक्टर विग्नेश शिवन और अभिनेत्री नयनतारा बीते कई समय से एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अब विभिन्न रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस जोड़े ने अपनी शादी की तारीख और स्थान तय कर लिया है। खबरों की मानें तो यह कपल अगले महीने 9 जून को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर में शादी के बंधन में बंध सकता हैं।

South Actress Nayanthara Wedding Date and Venue Nayanthara to Tie Knot with Vignesh Shivan on 9 June 2022
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उनकी यह शादी एक निजी समारोह में आयोजित होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि नयनतारा ने विग्नेश शिवन की निर्देशित और निर्मित फिल्म काथुवाकुला रेंदु काधल (Kaathuvaakula Rendu Kaadhal) में अभिनय किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कई मंदिरों का दौरा किया था, जिसमें तिरुमाला तिरुपति मंदिर भी शामिल था। उन्होंने इस मंदिर से अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Nayanthara Wedding Date and Venue Nayanthara to Tie Knot with Vignesh Shivan on 9 June 2022
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। साथ में काम करते-करते ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। अपने रिलेशनशिप के बाद इस कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें नयनतारा और विग्नेश का चेहरा तो नजर नहीं आया था लेकिन नयनतारा के हाथ में अंगूठी नजर आई। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस नयनतारा और विग्नेश की शादी की इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed