फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Athiya Shetty: केएल राहुल संग शादी की खबरों पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार मीडिया के सामने कही ये बात

Sat, 07 May 2022 12:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 07 May 2022 12:22 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी बीते कई समय से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
Athiya Shetty breaks silence on the news of marriage with KL Rahul said Let people think whatever they want to
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी बीते कई समय से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इस साल के अंत में दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, अब अपनी शादी की खबरों पर खुद अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में हुए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऐसी अफवाहों को सुन उन पर हंसती हैं। 

Athiya Shetty breaks silence on the news of marriage with KL Rahul said Let people think whatever they want to
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि अथिया और केएल राहुल ने बांद्रा के एक निर्माणाधीन इमारत में अपने लिए एक घर बुक किया है। ऐसे में अब इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अथिया ने कहा कि यह सच है कि वह एक नए घर में जा रही है, लेकिन वह अपने माता-पिता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी और भाई अहान शेट्टी के साथ नए घर में शिफ्ट हो रही है।

Athiya Shetty breaks silence on the news of marriage with KL Rahul said Let people think whatever they want to
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

एक वेबसाइट से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, "मैं किसी और के साथ नहीं, बल्कि अपने माता-पिता के साथ नए घर में जा रही हूं! मैं और मेरा परिवार इस नए घर में साथ रहेंगे।" बता दें कि अथिया और उनका परिवार वर्तमान में दक्षिण मुंबई में अपने अल्टामाउंट रोड स्थित घर में रहता है। इस दौरान केएल राहुल के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर भी बात की। अथिया ने कहा, "मैं इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही हूं। मैं इन सब से थक गई हूं, अब मैं केवल इन खबरों का मजाक उड़ाती हूं। लोगों को जो कुछ भी सोचना है, उसे सोचने दें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Athiya Shetty breaks silence on the news of marriage with KL Rahul said Let people think whatever they want to
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बीते दिनों अथिया के भाई अहान ने भी एक्ट्रेस और क्रिकेटर की शादी की अफवाहों का खंडन किया था। अहान ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि "ऐसा कोई समारोह नहीं है, ये सभी अफवाहें हैं। जब कोई शादी ही नहीं है, तो हम आपको एक तारीख कैसे दे सकते हैं? सगाई भी नहीं हुई है। फिलहाल ऐसी भी कोई योजना नहीं है। साथ ही अगले कुछ महीनों में भी शादी की कोई योजना नहीं है।"

विज्ञापन
Athiya Shetty breaks silence on the news of marriage with KL Rahul said Let people think whatever they want to
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अथिया और केएल राहुल के रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से चर्चाएं बनी हुई हैं। दोनों की अक्सर साथ देख लोग इनके रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के कयास लगाते रहते थे। हालांकि,कपल ने अपने भाई की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर में अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया को आखिरी बार 2019 की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था। वहीं, वर्तमान में वह दो परियोजनाओं पर काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed