फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी की शादी की तस्वीरें आईं सामने, कानपुर में लिए सात फेरे

Sat, 24 Feb 2018 09:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Wedding Pictures Of Bollywood Singer Ankit Tiwari And His Wife Pallavi Shukla
Ankit Tiwari - फोटो : Instagram

'तेरी गलियां' फेम बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने शुक्रवार को मेकैनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला ने शादी की। शादी की रस्में कानपुर में निभाई गईं। इसकी तस्वीरें खुद गायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

Wedding Pictures Of Bollywood Singer Ankit Tiwari And His Wife Pallavi Shukla
Ankit Tiwari - फोटो : Instagram

तस्वीरें शेयर करते हुए अंकित तिवारी ने लिखा, 'अंत में, आप जितना प्यार देते हैं उतना आपको मिलता है।' वहीं, दूसरी फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'तुम मेरी आज और आने वाला सारा कल हो।'

Wedding Pictures Of Bollywood Singer Ankit Tiwari And His Wife Pallavi Shukla
Ankit Tiwari - फोटो : Instagram

अंकित तिवारी की फैन फॉलोविंग बहुत ज्यादा है। लेकिन रोमांटिक गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले इस सेलिब्रिटी ने लव मैरिज की जगह अरेंज मैरिज करने का फैसला किया। जब इंटरव्यू में उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें पल्लवी की सादगी बहुत प्रभावित करती है। उन्होंने कहा, 'वह बहुत प्यारी हैं और पहले से ही घर के सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गई हैं।' 26 फरवरी को मुंबई में अंकित तिवारी और पल्लवी शुक्ला की शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wedding Pictures Of Bollywood Singer Ankit Tiwari And His Wife Pallavi Shukla
ankit tiwari

'मुंबई मिरर' में छपी खबर के मुताबिक अंकित तिवारी की दादी राम कुमारी तिवारी की मुलाकात पल्लवी से ट्रेन में हुई थी। दादी को पल्लवी इतनी पसंद आईं कि उन्होंने अपने पोते के लिए उन्हें चुन लिया। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से इनकी शादी तय हुई। 21 फरवरी को इस जोड़ी ने सगाई की।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed