Wednesday Box Office: फोन भूत ने दी राम सेतु और मिली को पटखनी, बॉक्स ऑफिस पर जारी है कांतारा की धुआंधार कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली
जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। अभी फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ और अभी से ही 'मिली' के कलेकशन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। यही कारण है कि फिल्म ने छठवें दिन मात्र 25 लाख रुपये का ही कारोबार किया है। बता दें कि तकरीबन 30 से 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक सिर्फ 2.64 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है।
यह भी पढ़ें: आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होंगी जैकलीन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर होगी सुनवाई
फोन भूत
कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी छठवें दिन 'फोन भूत' ने हाल ही में रिलीज हुई जान्वही कपूर की 'मिली' और अक्षय कुमार की 'राम सेतु' को धूल चटा दी है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो 'फोन भूत' ने अब तक 11.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 14.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनी थीं सिंपल कपाड़िया, करियर के पीक पर इस बीमारी ने ले ली जान
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही है। मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म बुधवार को 60 लाख तक आ पहुंची है। तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र 73.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। यदि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 92.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें: आशुतोष राणा की इस हरकत से भड़क उठे थे महेश भट्ट, सेट से धक्के मारकर करवा दिया था बाहर
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज होने के 41 दिन बाद भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने 41वे दिन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कन्नड़ फिल्म का क्रेज इस कदर छाया हुआ है कि 15 से 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'कांतारा' ने 276.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 350.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: 'ऊंचाई' के प्रीमियर में अनुपम खेर और सूरज बड़जात्या ने की मेजबानी, इन दिग्गज सितारों ने की शिरकत