फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend Box Office Report: फिर दोहराया इतिहास, ऐसा रहा 'केजीएफ 2', 'हीरोपंती 2' और 'रनवे 34' का वीकेंड रिपोर्ट कार्ड

Mon, 02 May 2022 09:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 02 May 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
Weekend Box Office Collection of Yash starrer KGF: Chapter 2 (Hindi), Ajay Devgn Runway 34, Tiger Shroff Heropanti 2
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' (हिंदी) ने वीकेंड पर एक बार फिर से बढ़त हासिल कर ली है। प्रशांत नील की फिल्म ने इस वक्त सिनेमाघरों में लगी सभी फिल्मों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। सप्ताह की नई रिलीज होने के बावजूद टाइगर श्रॉफ स्टारर 'हीरोपंती 2' और अजय देवगन-अमिताभ बच्चन की 'रनवे 34' ने वीकेंड पर क्रमश: 8.9 और 11.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं यश अभिनीत फिल्म अपने तीसरे सप्ताह में 17.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तब भी ऐसा ही हुआ था, जब 'द कश्मीर फाइल्स', 'आरआरआर' (हिंदी) व 'केजीएफ: चैप्टर 2' (हिंदी) सिनेमाघरों में टकराईं थी। और फिर बच्चन पांडे, अटैक और जर्सी जैसी नई रिलीज अच्छी तरह से बनने के बावजूद फ्लॉप साबित हुईं।

Weekend Box Office Collection of Yash starrer KGF: Chapter 2 (Hindi), Ajay Devgn Runway 34, Tiger Shroff Heropanti 2
रनवे 34 और हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार से भी कम रहा रविवार का कलेक्शन
'हीरोपंती 2' ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.20 और 3.73 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली 'केजीएफ: चैप्टर 2' (हिंदी) ने रविवार को 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं अजय देवगन की फिल्म ने अपने दूसरे और तीसरे दिन को क्रमश: 5.1 और 6.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Weekend Box Office Collection of Yash starrer KGF: Chapter 2 (Hindi), Ajay Devgn Runway 34, Tiger Shroff Heropanti 2
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
वीकेंड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
फिल्म शनिवार रविवार
केजीएफ:चैप्टर 2 7.25 करोड़ रुपये 10.5 करोड़ रुपये
रनवे 34 5.1 करोड़ रुपये 6.79 करोड़ रुपये
हीरोपंती 2 5.2 करोड़ रुपये 3.73 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Box Office Collection of Yash starrer KGF: Chapter 2 (Hindi), Ajay Devgn Runway 34, Tiger Shroff Heropanti 2
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : social media

टॉप 2 जगह नहीं बना पाई कोई भी हिंदी फिल्म 
'बाहुबली 2' के बाद 'केजीएफ 2' हिंदी बेल्ट में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि प्रभास की फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 510.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं केजीएफ 2 का कलेक्शन हिंदी में 370 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। दिलचस्प बात यह है कि हिंदी चार्ट में शीर्ष दो ग्रॉसर नॉन-हिंदी फिल्में होंगी, यानी हिंदी में डब की गई क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों ने टॉप दो में जगह बना ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed